विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jahangirpuri Arrest: गिरफ्तार आतंकियों ने कूड़ा बीनने वाले हिंदू को उतारा था मौत के घाट, पुलिस का खुलासा

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Tue, 17 Jan 2023 11:15 AM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2023 12:56 PM (IST)

Delhi Terrorist Arrest दिल्ली पुलिस के मुताबिक जहांगीरपुरी इलाके से गिरफ्तार किए गए आतंकी नौशाद और जगजीत ने पहले एक ...और पढ़ें

Jahangirpuri Arrest: जहांगीरपुरी इलाके से गिरफ्तार आतंकी नौशाद अली
Jahangirpuri Arrest: जहांगीरपुरी इलाके से गिरफ्तार आतंकी नौशाद अली

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। गणतंत्र दिवस से पूर्व सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए आतंकी नौशाद अली और जगजीत सिंह उर्फ जग्गा से पूछताछ में कई नई जानकारियां सामने आ रही हैं। इस मामले के तार पाकिस्तान से जुड़ रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस इस मामले में चार अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है। पकड़े गए आतंकियों ने ड्रॉप-डेड के माध्यम से पाकिस्तान से हथियार प्राप्त किए थे और सिग्नल एप पर पाक में हैंडलर के संपर्क में थे। उन्हें उत्तराखंड में अज्ञात स्थान पर हथियार मिले, जिसकी पुष्टि की जा रही है।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सूत्रों के अनुसार संदिग्धों ने ड्रॉप-डेड के जरिए पाकिस्तान से हथियार प्राप्त किए और सोशल मीडिया एप के जरिए सीमा पार के अपने आकाओं के संपर्क में थे। ताजा घटनाक्रम में दिल्ली पुलिस को मॉड्यूल में 8 लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है। पुलिस को इस वक्त भारत में चार संदिग्धों की मौजूदगी का संदेह है।

कूड़ा बीनने वाले हिंदू को उतारा था मौत के घाट

समाचार एजेंसी ने दिल्ली पुलिस के हवाले से बताया कि पुलिस ने 'टार्गेट किलिंग केस' में पीड़ित परिवार का पता लगाया है, मृतक की शिनाख्त के लिए DNA सैंपल भी लिए जाएंगे। गिरफ्तार संदिग्धों आतंकियों (नौशाद और जगजीत) ने पहले एक कूड़ा बीनने वाले को हिंदू के रूप में पहचानने के बाद उसकी हत्या कर दी थी।

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की रच रहे थे साजिश

उल्लेखनीय है कि 12 जनवरी को दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से आतंकी-जगजीत सिंह और नौशाद अली को गिरफ्तार किया गया था। सीमापार आतंकियों के निर्देश पर दोनों आतंकी देश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रच रहे थे।

बता दें कि गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके से गिरफ्तार किए गए दो संदिग्धों को 27 जनवरी और 31 जनवरी को दक्षिणपंथी नेताओं की टारगेट हत्याओं को अंजाम देने का काम सौंपा गया था। गिरफ्तार आतंकियों को शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज गया।

गणतंत्र दिवस से पहले हथियारों की खेप बरामद, स्पेशल सेल ने की कार्रवाई

मध्य प्रदेश से हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर,पंजाब,हरियाणा,राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करने वाले दो अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर स्पेशल सेल ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान उत्तर प्रदेश के ललित पुर के रोहित कुमार (26), पवन कुमार (28),पंजाब के पटियाला के सन्नी (21) और हर्षदीप (19) के तौर पर हुई है। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने 10 मैगजीन के साथ 10 सेमी-आटोमैटिक पिस्टल और 8 सिंगल शाट पिस्टल बरामद की है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पीएस कुशवाहा के मुताबिक, गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली पुलिस हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह पर कड़ी निगरानी रखी हुई थी। इसी कड़ी एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद दो सिंडिकेट का खुलासा करते हुए चार तस्करों को पकड़ा गया है। जिसमें निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से रोहित कुमार, पवन कुमार एवं हर्षदीप सिंह दबोचा जबकि इसकी निशानदेही पर हर्षदीप के हैंडलर सन्नी को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें-

Delhi Terrorist Arrest: ISI के संपर्क में था नौशाद, टारगेट किलिंग को जिहादी मानसिकता वालों की कर रहा था भर्ती

Delhi: जहांगीरपुरी में सक्रिय था नौशाद, पाकिस्तान से जुड़े तार; कठघरे में दिल्ली पुलिस

Delhi: लश्कर-ए-तैयबा व ISI से भी जुड़े हैं दोनों संदिग्धों के तार, पाकिस्तान में भेजा था हत्या का वीडियो

Delhi: सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना था आतंकियों का मकसद, प्रभावशाली लोगों पर हमले की थी साजिश

Delhi: गणतंत्र दिवस से पहले हथियारों की खेप बरामद, एमपी से लाकर पांच राज्यों में करते सप्लाई; 4 गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।