Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: दिल्ली में फिर सताएगी गर्मी, अगले सप्ताह बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट जारी

    Updated: Sat, 10 May 2025 06:30 AM (IST)

    Delhi Weather Update दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मई की शुरुआत में मिली राहत अब खत्म होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से तापमान फिर बढ़ेगा और गर्मी तेज होगी। शुक्रवार को यलो अलर्ट के बीच आसमान में बादल छाए रहे। शनिवार को हल्की वर्षा की संभावना है लेकिन सोमवार से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार होने के आसार हैं।

    Hero Image
    Delhi News: इसी रविवार से फिर चढ़ेगा पारा, सताएगी गर्मी। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसम की करवट के चलते मई के पहले ही दिन से बनी हुई राहत का दौर अब खत्म होने को है। इसी रविवार से तापमान फिर चढ़ने लगेगा और गर्मी भी बढ़ने लगेगी। उधर शुक्रवार को भी मौसम का मिश्रित मिजाज ही देखने को मिला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यलो अलर्ट के बीच शुक्रवार को कभी आसमान साफ हो जाता तो कभी बादलों की आवाजाही देखने को मिलती। धूप भी सुबह ही निकल गई थी। तेज आंधी और वर्षा के पूर्वानुमान में देर शाम तक इसका इंतजार ही होता रहा।

    शनिवार को आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

    अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम 36.7 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 78 से 42 रहा। जहां तक वर्षा का सवाल है तो कई जगह बूंदाबांदी जबकि पालम में 5.3 मिमी दर्ज की गई।

    मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा होने की संभावना है। 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। बीच बीच में हवा की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटे तक भी जा सकती है।

    अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दो दिन बाद यानी सोमवार से अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार हो जाने के आसार हैं।

    वायु गुणवत्ता में लगातार चौथे दिन सुधार बरकरार

    मौसमी परिस्थितियों के चलते वायु गुणवत्ता में लगातार चौथे दिन सुधार बना रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 151 दर्ज किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है।

    एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार को यह 169 रहा था। यानी 24 घंटे के दौरान इसमें 18 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। एनसीआर के शहरों में भी यही स्थिति है। हाल फिलहाल इसके मध्यम श्रेणी में ही बने रहने के आसार हैं।

    यह भी पढ़ें: Delhi Weather: फिलहाल गर्मियों से रहेगी राहत, दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट