Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: फिलहाल गर्मियों से रहेगी राहत, दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

    Updated: Thu, 08 May 2025 10:22 PM (IST)

    दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बृहस्पतिवार को कई जगह आंधी और हल्की वर्षा हुई जिससे तापमान सामान्य से नीचे रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी आंधी-वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। वायु गुणवत्ता में सुधार बरकरार है। सामान्य से नीचे रहा तापमान और आंधी-वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

    Hero Image
    दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल गर्मियों से मिलती रहेगी राहत।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसम के बदले मिजाज के बीच बृहस्पतिवार को भी शाम के समय दिल्ली में कई जगह आंधी चली और हल्की वर्षा हुई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे ही रहा। शुक्रवार को भी आंधी- वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यलो अलर्ट के बीच बृहस्पतिवार को यूं दिल्ली में दिनभर आसमान साफ रहा और तेज धूप भी निकली रही। शाम काे मौसम ने करवट ली। कई जगह आंधी चली और वर्षा भी हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री कम 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 83 से 39 प्रतिशत रहा। जहां तक वर्षा का सवाल है तो लोधी रोड पर बूंदाबांदी जबकि मयूर विहार में 0.5 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा भी रोहिणी सहित कई इलाकों में हल्की वर्षा देखने को मिली।

    शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे

    मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। हवा की रफ्तार 50 किमी तक भी जा सकती है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।

    वायु गुणवत्ता में सुधार बरकरार, एक्यूआई 200 से नीचे

    मौसमी परिस्थितियों के चलते वायु गुणवत्ता में तीसरे दिन भी सुधार बना रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली का एक्यूआई 169 दर्ज किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पूर्व बुधवार को यह 153 रहा था। यानी 24 घंटे के दौरान इसमें 16 अंकों की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। एनसीआर के शहरों में भी यही स्थिति है। हाल फिलहाल इसके मध्यम श्रेणी में ही बने रहने के आसार हैं।

    यह भी पढे़ं- दिल्ली सरकार ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद की, अगले आदेश तक अवकाश देने पर लगी रोक