Late Trains: यात्रियों को फिर झेलनी पड़ी परेशानी, 13 घंटे देरी से पहुंची ये एक्सप्रेस ट्रेन; देखें पूरी लिस्ट
सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस शुक्रवार को करीब 13 घंटे देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची। इस वजह से वापसी दिशा में आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस पौने नौ घंटे के विलंब से दोपहर दो बजे रवाना होगी। वहीं अन्य कई ट्रेनें भी देरी से दिल्ली पहुंचीं। आगे पढ़िए आखिर आज कौन-कौन ट्रेनें देरी से चल रही है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को यात्रियों को कुछ राहत मिली है। लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें समय पर चल रही हैं। पिछले कई दिनों से बहुत अधिक विलंब से चलने वाली ट्रेनों के टाइम टेबल में भी कुछ सुधार है, लेकिन कई ट्रेनें शुक्रवार को भी विलंब से दिल्ली पहुंची।
बता दें कि सबसे अधिक लगभग 13 घंटे की देरी से सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ विशेष अपने गंतव्य पर पहुंची। इस कारण वापसी दिशा में आनंद विहार टर्मिनल- सहरसा गरीब रथ विशेष पौने नौ घंटे के विलंब से सुबह सवा पांच की जगह दोपहर दो बजे रवाना होगी।
देरी से दिल्ली पहुंचने वाली मुख्य ट्रेनें
बरौनी-नई दिल्ली हमसफर विशेष (02563)- पौने चार घंटे
सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ विशेष (05577)-12.40
मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट विशेष (05219)- सवा तीन घंटे
हल्दिया-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक सुपरफास्ट-दो घंटे
मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस-साढ़े तीन घंटे
एमसीटीएम ऊधमपुर-कोटा एक्सप्रेस-सवा दो घंटे
पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस- ढाई घंटे
आजमगढ़-पुरानी दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस-दो घंटे
मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-पुरानी दिल्ली पदमावत एक्सप्रेस-तीन घंटे
दिल्ली से देरी से रवाना होने वाली मुख्य ट्रेनें
आनंद विहार सहरसा गरीब रथ विशेष (05578)-पौने नौ घंटे
आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट विशेष (05220)- दो घंटे
दिल्ली में ठंड से मिली राहत
राजधानी में लगातार दो दिन शीत लहर चलने के बाद शुक्रवार को न्यूनतम तापमान अचानक साढ़े चार डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। इससे ठंड से राहत रही।
मौसम विभाग ने शुक्रवार व शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिल्ली के कई इलाकों में शीत लहर की चेतावनी जारी की थी लेकिन पूर्वानुमान सही साबित नहीं हुआ।
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली और कुछ जगहों पर स्थानीय मौसमी परिस्थितियों, हवा की की गति और दिशा में हुए बदलाव से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।
जारी येलो अलर्ट को भी वापस ले लिया
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए पहले जारी यलो अलर्ट को भी वापस ले लिया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आकाश साफ रहेगा। सुबह व शाम को स्माग व धुंध हो सकती है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
वहीं, रविवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा। लेकिन मौसम विभाग ने शनिवार को पंजाब, हरियाणा सहित उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में शीत लहर चलने का पूर्वानुमान जारी किया है।
न्यूनतम तापमान साढ़े चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है और पिछले दिन के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य है। पिछले दिन बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके मुकाबले दिल्ली में न्यूनतम तापमान साढ़े चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।