Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में एक बार फिर LG vs CM: रामलीला की देर रात तक मंच की अनुमति पर रार, BJP नेता ने लिखा पत्र

    By Nimish HemantEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 01:59 PM (IST)

    उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच रार की आंच अब रामलीला आयोजन पर पहुंच आई है। रामलीला को रात्रि 12 बजे तक की अनुमति पर भाजपा ने दावा किया है कि उपराज्यपाल ने यह पहले ही कर दिया है अब मुख्यमंत्री इसका श्रेय ले रहे हैं। इस मामले में भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने लवकुश रामलीला समिति के पदाधिकारियों को भी निशाना साधा है।

    Hero Image
    दिल्ली में एक बार फिर LG vs CM: रामलीला की देर रात तक मंच की अनुमति पर रार।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच रार की आंच अब रामलीला आयोजन पर पहुंच आई है। रामलीला को रात्रि 12 बजे तक की अनुमति पर भाजपा ने दावा किया है कि उपराज्यपाल ने यह पहले ही कर दिया है, अब मुख्यमंत्री इसका श्रेय ले रहे हैं। इस मामले में भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने लवकुश रामलीला समिति के पदाधिकारियों को भी निशाने पर लेकर कहा कि वे इस मामले पर राजनीतिक कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि बृहस्पतिवार को लवकुश रामलीला समिति के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिले थे तथा दावा किया था कि मुख्यमंत्री ने रात्रि 10 बजे की जगह रात्रि 12 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी में रामलीला के आयोजन की मंजूरी दे दी है, जबकि इसके पहले इसी रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में मुलाकात की थी तथा यहीं मुद्दा उठाया था। जिसपर उपराज्यपाल ने मौखिक सहमति दी थी। अब इस मामले में दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने लवकुश रामलीला अध्यक्ष अर्जुन कुमार के नाम खुला पत्र लिखा है।

    उन्होंने अपने पत्र पर लिखा कि अर्जुन कुमार जी राम राम यह खेदपूर्ण है कि कुछ धार्मिक कार्यों से जुड़े लोग अपनी धार्मिक गतिविधियों में भी राजनीति करते है। दिल्ली मे पुलिस कानून व्यवस्था का कार्य माननीय उपराज्यपाल महोदय देखते हैं। 

    दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में 31 अगस्त को दिल्ली की रामलीला कमेटियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें लवकुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार भी थे। उस वक्त उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने तीन मांगे स्वीकार कर दी थीं, जिसमें  राम लीला लाउडस्पीकर के साथ रात 12 बजे तक चलने। राम लीलाओं को बाजार में अधिक भूमि प्रयोग करने, रामलीलाओं के लिए मैदान का शुल्क कम करने। जिसको 1 सितम्बर की सुबह अनेक समाचार पत्रों ने इसे करव भी किया था।

    यह भी पढ़ें: Delhi: ग्रेटर कैलाश में भाजपा नेता की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

    हमें  खेदपूर्ण है कि परसो आप लवकुश रामलीला कमेटी का प्रतिनिधिमंडल लेकर मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने गए और उसके बाद से घोषणा कर रहे हैं कि केजरीवाल ने रामलीलाओं को 12 बजे तक चलाने की अनुमति दी है।

    उन्होंने अर्जुन कुमार को संबोधित करते हुए कहा कि अर्जुन कुमार जी जो अनुमति पहले ही उपराज्यपाल दे चुके थे। आखिर आप राजनीति क्यों कर रहे हैं। क्यों आप सनातन धर्म विरोधी उदयनिधि स्टालिन के राजनीतिक दोस्त अरविंद केजरीवाल को रामलीला मे सहयोग का झूठा श्रेय दे रहे हैं?

    मांगनी चाहिए माफी: प्रवीण शंकर कपूर

    प्रवीण शंकर कपूर ने आगे कहा, वैसे आप तो पिछले साल ही सनातन धर्म विरोधी *फिल्म आदिपुरुष* के नायक प्रभास का प्रोमोशन दे चुके हैं। मैंने अगले ही दिन अखबारों में एवं ट्वीटर पर आपके द्वारा प्रभास के प्रमोशन का विरोध किया था और बाद मे जब फिल्म आई तो सारी दुनिया ने विरोध किया। एक सनातन धर्मी होने के नाते मै मानता हूं कि आपको प्रभास एवं केजरीवाल दोनों के प्रोमोशन के लिए धर्म जगत से माफी मांगनी चाहिए।

    दिल्ली में होती हैं साढ़े छह सौ रामलीलाएं

    बता दें कि दिल्ली में 650 से अधिक रामलीलाओं का आयोजन प्रतिवर्ष से होता आ रहा है। इसमें से कुछ रामलीलाएं करीब 100 वर्ष पुरानी मुगल काल से ऐतिहासिक महत्व की हैं। विशेष बात की इन रामलीलाओं में राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी दशहरा के अवसर पर दिल्ली की रामलीलाओं में जा चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: Rain Update: दिल्ली-NCR में तेज हवा के साथ भारी बारिश, छाया घना अंधेरा; लाइट जलाकर गुजर रहे वाहन चालक