Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Republic Day Parade: कर्तव्य पथ पर NCC की परेड में हिस्सा लेगी रवि किशन की बेटी, सासंद ने कहा- ये गर्व की बात

    By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Wed, 25 Jan 2023 08:12 PM (IST)

    गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पर होने वाली राष्ट्रीय कैडेट कोर की परेड में सांसद रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला बतौर कैडेट शामिल होंगी। उपलब्धि से उत्साहित सांसद ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मेरी बेटी परेड में शामिल होगी।

    Hero Image
    सांसद ने कहा कि इशिता पढ़ाई के साथ एनसीसी से जुड़कर अच्छे अनुभव प्राप्त कर रही है।

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पर होने वाली राष्ट्रीय कैडेट कोर की परेड में सांसद रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला बतौर कैडेट शामिल होंगी। उपलब्धि से उत्साहित सांसद ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मेरी बेटी परेड में शामिल होगी। सांसद ने कहा कि इशिता पढ़ाई के साथ एनसीसी से जुड़कर अच्छे अनुभव प्राप्त कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गणतंत्र दिवस से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भी बुधवार को एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्वयंसेवकों, जनजातीय अतिथियों और झांकी कलाकारों के साथ बातचीत की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ''ये युवा संवाद दो कारणों से विशेष महत्व रखता है। एक तो इसलिए, क्योंकि युवाओं में ऊर्जा होती है, ताजगी होती है, जुनून होता है, नयापन होता है। दूसरा, युवा देश की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। विकसित देश के सबसे बड़े लाभार्थी भी भारत के युवा ही हैं। भारत के निर्माण की सबसे बड़ी जिम्मेदारी इन्हीं युवाओं के कंधे पर है।''

    NCC गर्ल्स कैडेट का नेतृत्व करेगी ओडिशा की बेटी

    ओडिशा की रहने वाली सोनाली साहू नई दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस की परेड में एनसीसी लड़कियों का नेतृत्व करेंगी। बता दें कि सोनाली देश से 148 NCC कैडेट की लड़कियों की कमान संभालेंगी। सोनाली अपनी टीम के साथ 5 जनवरी को फाइनल परेड की रिहर्सल कर चुकी है। सोनाली के कैडेट की फुल ड्रेस रिहर्सल हाल ही में हुई थी। कालाहांडी की रहने वाली सोनाली का लड़कियों के दल के कमांडर के रूप में चुना जाना बेहद मुश्किल था। उन्हें खुद को साबित करने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा से गुजरना पड़ा था। सोनाली ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि पिछले 23 दिनों से वह इस परेड के लिए प्रैक्टिस कर रही है। उन्होंने कहा था कि यह उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है। उन्हें अपने कठिन परिश्रम का फल मिल रहा है। 

    यह भी पढ़ें- PM Modi-NCC Cadets: पीएम मोदी ने NCC कैडेटों को किया संबोधित, बोले- देश निर्माण में युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

    यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस परेड में NCC गर्ल्स कैडेट का नेतृत्व करेगी ओडिशा की बेटी सोनाली, बोली- यह सपने के सच होने जैसा