Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छोटे भाई की पत्नी के साथ जेठ ने बनाए शारीरिक संबंध, ननदोई ने भी दिया साथ

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Sat, 25 Nov 2017 10:12 AM (IST)

    युवती का आरोप है कि जेठ व ननदोई उसे पति से मिलाने के बहाने अपने साथ ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।

    छोटे भाई की पत्नी के साथ जेठ ने बनाए शारीरिक संबंध, ननदोई ने भी दिया साथ

    नोएडा (जेएनएन)। दिल्ली से सटे नोएडा में एक युवती से जेठ और ननदोई द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके का है। हालांकि, पीड़ित युवती मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दादरी की इस महिला से दुष्कर्म के मामले में नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने अब कोर्ट के आदेश पर पीड़िता के जेठ और ननदोई के खिलाफ केस दर्ज किया है। हैरानी की बात है कि युवती ने डेढ़ साल पहले ही प्रेम विवाह किया था।

    यह भी पढ़ेंः काजी के सामने दुल्हन बोली- मैं हूं प्रेग्नेंट, ब्वॉयफ्रेंड से कई बार बने शारीरिक संबंध

    पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि पिछले महीने 8 अक्टूबर को कंपनी से छुट्टी के बाद शाम के समय घर जा रही थी। इसी दौरान कार में उसके जेठ दिनेश और ननदोई नवीन मिले। दोनों ने कहा कि वे उसे उसके पति से मिलवाएंगे। 

    इसके बाद नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के पीछे जंगल की तरफ ले गए। महिला का आरोप है कि इस दौरान दोनों ने तमंचे के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

    युवती के मुताबिक, पति आपसी विवाद के चलते पिछले छह महीने से उससे अलग रह रहा है। युवती का आरोप है कि उसके जेठ व ननदोई उसे पति से मिलाने के बहाने अपने साथ ले गए और तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

    युवती का कहना है कि फरवरी, 2016 में उसने दादरी के रहने वाले युवक से प्रेम विवाह किया था। पति के परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं हुआ, इसलिए प्रेमी के साथ उसे अलग कर दिया।

    शिकायत के मुताबिक, तकरीबन छह महीने के पहले पति-पत्नी में भी विवाद शुरू हो गया। पति करीब 6 महीने से उससे अलग नोएडा में कमरा लेकर रह रहा है। 

    यह भी पढ़ेंः कई महीने से भतीजी से दुष्कर्म कर रहा था चाचा, गिरफ्तारी के बाद हिरासत में मौत