Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजनाथ सिंह बोले- दिल्ली को आदर्श राजधानी बनाना चाहती है केंद्र सरकार, लेकिन...

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Wed, 17 Jan 2018 10:44 PM (IST)

    गृहमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार को देश की राजधानी व यहां रहने वालों के विकास पर ध्यान देना चाहिए। सरकार टकराव की राजनीति कर रही है। इससे विकास बाधित हो रहा है।

    राजनाथ सिंह बोले- दिल्ली को आदर्श राजधानी बनाना चाहती है केंद्र सरकार, लेकिन...

    नई दिल्ली [जेएनएन]। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है। इसलिए इसका विशेष महत्व है। केंद्र दिल्ली को आदर्श राजधानी बनाने के लिए हरसंभव सहयोग देना चाहती है, लेकिन यहां की सरकार टकराव की राजनीति कर रही है। इससे दिल्ली का विकास बाधित हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के विकास पर ध्यान देना चाहिए 

    गृहमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार को देश की राजधानी व यहां रहने वालों के विकास पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने दिल्ली में चल रही सीलिंग की समस्या हल करने में भी सहयोग का आश्वासन दिया। वह नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

    सामाजिक कल्याण के कार्यों पर विशेष ध्यान

    गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं से राजनीतिक अहंकार छोड़कर वर्ष 2014 की तरह 2019 के चुनाव में जीत दोहराने के लिए लोगों के बीच जाकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर काम करना होगा। हमें सामाजिक कल्याण के कार्यों पर विशेष ध्यान देना होगा।

    नरेंद्र मोदी सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री

    गृहमंत्री ने कहा कि आज भारत सरकार को विश्व में सुशासन के लिए जाना जा रहा है। एक अंतरराष्ट्रीय सर्वे में 88 फीसद लोगों ने नरेंद्र मोदी को सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री माना है। वहीं, 70 फीसद लोगों ने भाजपा को सर्वश्रेष्ठ पार्टी बताया है। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। यहां कारोबार करना आसान हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास और लोगों का जीवन स्तर सुधारने के लिए काम कर रहे हैं। सुरक्षाबलों की सजगता और कार्रवाई से सीमा पार से होने वाले आतंकवाद और नक्सली हमलों में कमी आई है।

    देश ने कांग्रेस को नकार दिया है

    राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चमत्कारिक व्यक्तित्व व कठिन परिश्रम तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की संगठनात्मक कार्य क्षमता की वजह से पार्टी तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के मुद्दों को उठाने वाले कांग्रेस नेताओं की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह दुखद स्थिति है और कांग्रेस के इसी रवैये की वजह से देशवासियों ने उसे नकार दिया है। 

    यह भी पढ़ें: 23 मार्च से फिर दिल्ली में आंदोलन करेंगे अन्ना, लेकिन बदला होगा अंदाज

    यह भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा में हंगामा, मार्शलों ने कपिल मिश्रा को सदन से निकाला बाहर