Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर के घर पर कार सवार बदमाशों ने की गोलीबारी, तीसरी आंख में कैद हुई घटना

    Updated: Tue, 15 Jul 2025 09:59 PM (IST)

    पश्चिमी दिल्ली के छावला इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर गोलीबारी हुई। एक बदमाश ने कार से आकर दो राउंड फायरिंग की और फरार हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस हमलावर की पहचान करने में जुटी है।

    Hero Image
    सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश के पहचान का हो रहा प्रयास। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। छावला थाना क्षेत्र में एक प्रापर्टी डीलर के घर पर गोली चलने का मामला सामने आया है। गोली चलने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। कार से आए एक बदमाश दो राउंड गोली चलाई और मौके से भाग गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कार नंबर और सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे बदमाश की पहचान करने में जुटी है।

    पीड़ित प्रापर्टी डीलर ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया है कि 12 जुलाई को उसके घर में कुछ स्वजन आए हुए थे। वह कमरे में स्वजन से बात कर रहे थे। इसी दौरान उनलोगों ने घर के बाहर दो गोली चलने की आवाज सुनी।

    घर के अंदर से ही उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान पुलिस ने गली में दो खोखे पड़े हुए देखे। साथ ही घर के गेट पर दो गोली के निशान थे।

    पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने छानबीन करने के बाद वहां से कई साक्ष्य हासिल किए। पुलिस ने पीड़ित के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की।

    जिसमें पता चला कि एक युवक कार से वहां आया। कार से एक युवक नीचे उतरा और पीड़ित के घर के बाहर दो राउंड गोली चलाई। फिर वह कार मेंं बैठकर वहां भाग गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने रंजिश की वजह से गोलीबारी की आशंका जताई है।

    पुलिस अधिकारी का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे हमलावर की पहचान करने की कोशिश कर रही है। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद ही गोली चलाने के मकसद के बारे में खुलासा हो पाएगा।

    यह भी पढ़ें- Delhi Crime News: एक बार फ‍िर दिल्‍ली में गाड़ी पार्किंग को लेकर हो गया विवाद, मनबढ़ों ने दनादन दाग दी गोली