'दिल्ली में इस बार नहीं आएगी बाढ़ क्योंकि...', जिलाधिकारी अमोल श्रीवास्तव ने बताया किया है खास इंतजाम
पूर्वी दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण सिंचाई विभाग सतर्क है। 2023 में आई बाढ़ से सबक लेते हुए यमुना की धारा को ठीक करने के लिए कट बनाए गए हैं। पूर्वी जिलाधिकारी अमोल श्रीवास्तव ने बताया कि आईटीओ बैराज के गेटों को ठीक किया गया है और बचाव के लिए बोट और गोताखोर तैनात किए गए हैं। इस बार बाढ़ की आशंका कम है।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पहाड़ी इलाकों में मूसलधार वर्षा हो रही है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़ा जा रहा है। यमुनापार का जलस्तर आम दिनों के मुकाबले अधिक चल रहा है।
वर्ष 2023 में जिस तरह से दिल्ली के कई क्षेत्रों में यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आ गई थी। इस बार ऐसा न हो इसके लिए सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने यमुना की धारा को ठीक करने के लिए कट बनाकर रास्ते बनाएं हैं। ताकि यमुना का पानी ठीक बहे।
'2023 से लिया सबक'
पूर्वी जिलाधिकारी अमोल श्रीवास्तव ने कहा कि वर्ष 2023 में बाढ़ क्यों आई थी। इस पर सभी विभागों ने मिलकर चिंतन किया था। देखा कहां क्या कमियां हैं।
अमोल श्रीवास्तव, पूर्वी जिलाधिकारी
उस वर्ष आइटीओ बैराज के गेट भी तकनीकी कारणों से खुल नहीं सके थे। उन गेट को ठीक किया गया था। सिंचाई विभाग ने यमुना की धारा को ठीक करने के लिए खादर में कुछ माह पहले कट बनाकर रास्ते बनाए।
ताकि यमुना का जलस्तर बढ़ने के बजाय उसका बहाव ठीक रहे। उन्होंने कहा कि बोट क्लब ने 14 स्थानों पर बोट खड़ी की हुई हैं। गोताखोर भी लगाए हुए हुए हैं। उन्होंने कहा इस बार बाढ़ आने की उम्मीद नहीं है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।