शारीरिक सुख नहीं दे पाता था पति तो कर दी हत्या, मर्डर के तरीके के लिए देखा यूट्यूब; मोबाइल हिस्ट्री से खुले कई राज
पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार में एक महिला ने अपने पति को नींद की गोलियां देकर और फिर चाक़ू से गोदकर मार डाला। आरोपी पत्नी का बरेली में रहने वाले अपने चचेरे देवर के साथ प्रेम संबंध था। उसने पुलिस को बताया कि शारीरिक सुख नहीं मिलने के कारण उसने हत्या की योजना बनाई और यूट्यूब पर तरीके खोजे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। उत्तम नगर में पति की हत्या जैसा मामला निहाल विहार से भी सामने आया है। यहां पत्नी ने पहले पति को नींद की गोलियां देकर बेहोश कर दिया फिर चाकू से घोंपकर मार डाला। महिला का बरेली में रहने वाले चचेरे देवर अफेयर चल रहा था।
आरोपित पत्नी ने पुलिस के सामने आत्महत्या की कहानी गढ़ी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस जब पूछताछ के लिए शाहिद के घर पहुंची तो वहां पहले से क्राइम टीम मौजूद थी। फरजाना ने घर के फर्श को साफ कर दिया था।
पुलिस ने इसे सबूत मिटाने का प्रयास माना और शक फरजाना पर बढ़ता चला गया। पुलिस ने फरजाना से पूछताछ की तो वह इधर-उधर की कहानी सुनाने लगी। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच की।
डिलीट कर दी थी सर्च हिस्ट्री
मोबाइल की हिस्ट्री से पता चला कि फरजाना ने यूट्यूब पर हत्या करने के तरीके की वीडियो देखी थी। इसके अलावा गूगल पर भी इसको सर्च किया था। बाद में सर्च हिस्ट्री को भी डिलीट करने की वीडियो देखने के सुराग उसके मोबाइल से मिले। शक यकीन में बदलने पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
यह भी पढ़ें- Delhi Crime: पति को पहले दीं नींद की गोलियां, फिर चाकू घोंपकर मार डाला; देवर से चल रहा था अफेयर
बेड पर शारीरिक सुख नहीं दे पाता था पति
महिला ने बताया कि शादी के बाद से वह पति से खुश नहीं थी। पति उसे शारीरिक सुख नहीं दे पाता था। इस वजह से उसने उसकी हत्या की योजना बनाई।
रविवार को उसने पति को खाने में नशे की गोलियां दीं। बाद में नशा होने पर उसने पति के पेट में चाकू से वारकर उसकी हत्या कर दी। बाद में परिवार को बताया कि पति ने खुद ही पेट में चाकू मार लिए हैं। स्वजन उसे लेकर अस्पताल भागे, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
फरजाना और शाहिद की वर्ष 2022 में हुई थी शादी
फरजाना व शाहिद की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। फरजाना से शाहिद सात साल बड़ा था। दोनों का परिवार मूलरूप से बरेली का रहने वाला है। शाहिद वेल्डर का काम करता था। शादी के बाद फरजाना दिल्ली आ गई। फरजाना को वेल्डर पति कभी अच्छा नहीं लगा।
वैवाहिक जीवन से नाखुश फरजाना की धीरे-धीरे बरेली में रहने वाले चचेरे देवर से नजदीकी बढ़ती चली गईं। हत्याकांड में चचेरे देवर की भूमिका है या नहीं इसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस फरजाना की कॉल हिस्ट्री निकालने के साथ वाट्सएप चैट भी खंगाल रही है। पुलिस की टीम छानबीन के लिए बरेली भी जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।