शादी के 3 महीने बाद उजाड़ ली दुनिया, कमरे में ऐसी हालत में मिली लाश; सुसाइड में क्या बताई वजह?
दिल्ली के बेगम विहार में 23 वर्षीय रवि ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले रवि पर माता-पिता से अलग रहने का दबाव बना रहे थे जिसके कारण वह परेशान था। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। दिल्ली में बेगम विहार में सोमवार दोपहर एक कर्मयोगी ने अपने ही कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। मृतक की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि सुसराल वाले मृतक पर माता-पिता से अलग रहने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि पत्नी और मृतक के बीच किसी बात को लेकर विवाद भी चल रहा था। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
वहीं, मृतक के बड़े भाई ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें सुसराल वालों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले में बेगमपुर थाना पुलिस ने संबंधित धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक 23 वर्षीय रवि अपने पिता रामजस बघेल, माता फूलन देवी, बड़ाई भाई अर्जुन के साथ बेगम विहार में रहता था। बताया जा रहा है कि विवाद के कारण पत्नी प्रेम नगर स्थित मायका में थी।
अर्जुन ने बताया कि सोमवार दोपहर में रवि कहीं से आया। आते ही वह अपने कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद पता चला कि उसने अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्राइम व एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए।
अर्जुन ने बताया कि उसके भाई के जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, अर्जुन का दावा है कि नोट में सुसराल वालों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया।
यह भी पढ़ें- Delhi में एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़, चार सदस्य गिरफ्तार; साधु के वेश में करते थे वारदात
पुलिस अधिकारी का कहना है कि वह इस मामले में कई पहलुओं से जांच कर रही है। पीड़ित परिवार सुसराल पक्ष से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।