Weather Update: उमस ने दिल्लीवालों को किया परेशान, आज हल्की बारिश के आसार; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
दिल्ली में बारिश थमने से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता संतोषजनक बनी हुई है एक्यूआई 97 दर्ज किया गया। एनसीआर में भी वायु गुणवत्ता में सुधार है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। वर्षा थमने और धूप निकल जाने से उमस भरी गर्मी फिर परेशान करने लगी है। मंगलवार को भी यही स्थिति बनी रही। पूर्वानुमान है कि अगले चार पांच दिन तक कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
हालांकि मंगलवार को भी बादलों की लुकाछिपी देखने को मिली, लेकिन धूप भी निकल रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम 32.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 85 से 68 प्रतिशत रिकार्ड हुआ। वर्षा कहीं नहीं हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने व हल्की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 डिग्री और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। हाल फिलहाल वर्षा नहीं के बराबर या हल्की ही रहने की संभावना है।
दूसरी तरफ मौसम की मेहरबानी से राजधानी की वायु गुणवत्ता लगातार साफ ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई 97 दर्ज किया गया।
इसे संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों का एक्यूआई भी कहीं संतोषजनक तो कहीं मध्यम श्रेणी में ही बना हुआ है। हाल फिलहाल इसमें वृद्धि होने की संभावना भी नहीं लग रही।
यह भी पढ़ें- दो मिनट का सफर...2 घंटे में हुआ पूरा, सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन; ये थी बड़ी वजह
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।