Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के अंडरपासों को लगी चोरों की नज़र, अंधेरे में रोड एक्सीडेंट का बढ़ा खतरा, सुरक्षा पर सवाल

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 12:01 PM (IST)

    पूर्वी दिल्ली के यमुनापार इलाके में कई अंडरपास बुरी हालत में हैं। अंधेरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। नत्थू कॉलोनी सीमापुरी जैसे इलाकों के अंडरपासों में सफाई की भी कमी है जिससे स्थिति और खराब हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या पर ध्यान देने की अपील की है ताकि हादसों को रोका जा सके।

    Hero Image
    अंडरपास में लगी लाइटें चोरी कर रहे हैं चोर। प्रतीकात्मक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। यमुनापार के अधिकतर अंडरपास का बुरा हाल है। अंधेरे में डूबे हुए हैं। बाहर रोशनी से अंडरपास में अंधेरे में जाने में चालकों को वाहन नियंत्रण करने में बहुत परेशानी होती है। हादसे की संभावना रहती है। कई अंडरपास में चोर लाइटें व उनके जाल चोरी करके ले गए हैं। कुछ का हाल ऐसा है कि लाइटें होने के बाद भी खराब होने के कारण जलती नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काफी संख्या में वाहनों का आवागन

    नत्थू काॅलोनी, सीमापुरी, शाहदरा, गाजीपुर, गणेश नगर अंडरपास का बुरा हाल है। यहां सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। अंडरपास में किनारे कूड़े व मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। नत्थू काॅलोनी अंडरपास के ऊपर एक फ्लाईओवर भी बना हुआ है। यह अंडरपास नत्थू काॅलोनी को नंद नगरी से जोड़ता है। काफी संख्या में वाहनों का आवागन होता है।

    आंखों के सामने अंधेरा छा रहा अंधेरा

    अंडरपास में दिन व रात अंधेरा रहता है। मुश्किल से यहां एक से दो लाइट जलती हैं। उनकी रोशनी भी कुछ खास नहीं है। यहां के स्थानीय लोगों ने कहा कि दिन में अंडरपास के बाहर रोशनी होती है। तेजी से जब अंडरपास में जाते हैं तो चालकों की आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है क्योंकि पर्याप्त लाइट अंडरपास में होती नहीं है।

    यह भी पढ़ें- Delhi Crime: वेटर को बुलाने के लिए हॉर्न बजाना युवक को पड़ा महंगा, 7-8 लोगों ने बीयर की बोतलों से किया हमला

    सड़क भी जगह-जगह से टूटी

    सीमापुरी का अंडरपास का हाल भी कुछ ऐसा ही है। यह अंडरपास सीमापुरी को सूर्य नगर को जोड़ता है। अंडरपास में लाइटें लगी हैं, लेकिन जगमग नहीं होतीं। इस कारण अंधेरा रहता है। यहां पर गंदगी भी बहुत है। सड़क भी जगह-जगह से टूटी हुई है। इस तरफ न तो पीडब्ल्यूडी का ध्यान है न ही जनप्रतिनिधियों का। झिलमिल, विवेक विहार अंडरपास में गंदगी रहती है।

    अंडरपास की ऊंचाई कम

    पिछले पांच वर्षों में नत्थू काॅलोनी अंडरपास में 18 लाख रुपये की लागत से लाइटें लगवा चुका हूं। अंडरपास की ऊंचाई कम है। चाेर लाइट व उनके जाल को चोरी करके ले जाते हैं। चोरी होने पर एफआईआर भी करवाई जाती है, लेकिन चोरी की वारदात रुक नहीं रही है।

    -जितेंद्र महाजन, चेयरमैन शाहदरा जिला विकास समिति

    यह भी पढ़ें- कुख्यात नीतू दाबोदिया गिरोह का शूटर विदेशी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार