Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10वीं में 10 तो 12वीं में छह विषयों में पास होना जरूरी, शैक्षणिक सत्र 2024-25 से देशभर में होंगे महत्वपूर्ण बदलाव

    Updated: Fri, 02 Feb 2024 11:02 PM (IST)

    शैक्षणिक सत्र 2024-25 से देशभर के शैक्षणिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे। नए सत्र से नौवीं और 10वीं में विद्यार्थियों को 10 विषय पढ़ने होंगे और प्रत्येक में पास होना अनिवार्य होगा। एनसीआरएफ के तहत क्रेडिट गणना के लिए 30 शिक्षण घंटों को एक क्रेडिट के रूप में गिना जाएगा। विद्यार्थियों की एक सत्र में न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति जरूरी।

    Hero Image
    10वीं में 10 तो 12वीं में छह विषयों में पास होना जरूरी

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने शिक्षा में गतिशीलता और आमूल चूल परिवर्तन के लिए राष्ट्रीय क्रेडिट फ्रेमवर्क तैयार किया है। इसके तहत विद्यार्थियों को शैक्षणिक विषयों और कौशल विषयों में क्रेडिट देना शामिल है। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित उच्च-स्तरीय समिति ने स्कूली शिक्षा से उच्च शिक्षा तक एक एकीकृत क्रेडिट संचय और हस्तांतरण ढांचा तैयार किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10वीं में विद्यार्थियों को पढ़ने होंगे 10 विषय

    इसके तहत सभी राज्य बोर्ड, सीबीएसई और एनआईओएस बोर्ड से संबंधित स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय क्रेडिट फ्रेमवर्क (एनसीआरएफ) को लागू करने के लिए दिशानिर्देश (एसओपी) विकसित किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2024-25 से देशभर के शैक्षणिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे। नए सत्र से नौवीं और 10वीं में विद्यार्थियों को 10 विषय पढ़ने होंगे और प्रत्येक में पास होना अनिवार्य होगा।

    वहीं 12वीं में विद्यार्थियों को कुल छह विषय पढ़ने होंगे और प्रत्येक में पास होना अनिवार्य होगा। अब तक विद्यार्थी 10वीं में अधिकतम नौ विषय चुन सकते थे, लेकिन वे छह विषय ही चुनते थे और पास होने के लिए पांच विषयों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता था। वहीं 12वीं में कोई विद्यार्थी सात विषय चुन सकता था, जिसमें एक वैकल्पिक होता था। इसमें से विद्यार्थी को पांच विषय में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता था।

    10वीं में होंगी अब तीन भाषाएं

    अब 10वीं कक्षा में तीन भाषाएं शामिल होंगी, जिसमें दो भाषा कम से कम भारत में बोली जाने वाली होगी, वहीं सात मुख्य विषय होंगे। इसमें गणित व कम्प्युटेशनल थिंकिंग, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, कला शिक्षा, शारीरिक शिक्षा और कल्याण, व्यावसायिक शिक्षा और अंत: विषय क्षेत्र शामिल हैं। विद्यार्थी को सभी 10 विषयों में उत्तीर्ण होना होगा।

    12वीं में दो भाषा विषय होंगे शामिल

    12वीं में अब विद्यार्थियों को एक के बजाय दो भाषाएं पढ़नी होंगी। इसमें कम से कम एक भाषा भारत में बोली जाने वाली होगी, वहीं चार मुख्य विषय और एक वैकल्पिक विषय होगा। यह सभी विद्यार्थियों को चयनित करने होंगे। एनसीएफ के तहत इन विषयों को तीन समूह में बांटा गया है। जिसमें से विद्यार्थियों को किसी दो समूह से चार विषय चयनित करने होंगे। पहले समूह में संगीत, नृत्य, थिएटर, स्कल्पचर, पें¨टग, शारीरिक शिक्षा और कल्याण व व्यावसायिक शिक्षा शामिल है।

    दूसरे समूह में इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, वाणिज्य व पर्यावरण शिक्षा शामिल है। तीसरे समूह में गणित, प्रोग्रा¨मग व कोडिंग, बिजनेस गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान शामिल है।

    मुख्य बिंदु

    • क्रेडिट के आवंटन के लिए कुल अनुमानित 1200 शिक्षण घंटे प्रति वर्ष होंगे, जिसके लिए 40 क्रेडिट दिए जाएंगे।
    • एनसीआरएफ के तहत क्रेडिट गणना के लिए 30 शिक्षण घंटों को एक क्रेडिट के रूप में गिना जाएगा।
    • विद्यार्थियों की एक सत्र में न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति जरूरी।
    • मुख्य परीक्षाओं में क्रेडिट, विद्यार्थियों के ग्रेड कार्ड में अंकों और ग्रेड के साथ दर्शाया जाएगा।
    • अर्जित क्रेडिट विद्यार्थी के अकादमिक बैंक आफ क्रेडिट में जमा किया जाएगा जो छात्र के डिजिलाकर से जुड़ा होगा।
    • प्रत्येक विषय सात क्रेडिट का होगा, एक सत्र में 210 घंटे आवंटित किए गए हैं।
    • प्रत्येक अध्याय के लिए घंटे आवंटित हैं और इसे आगे सैद्धांतिक और व्यावहारिक घंटों में विभाजित किया गया है।
    • क्रेडिट की गणना
    • एक क्रेडिट प्रति सप्ताह एक घंटे के शिक्षण या दो घंटे के व्यावहारिक कार्य क्षेत्र कार्य के बराबर होगा। एक क्रेडिट का मतलब 15 घंटे के सिद्धांत (थ्योरी) या 30 घंटे की कार्यशाला या प्रयोगशाला कार्य के बराबर होगा।

    यह भी पढ़ें- 

    सिर्फ दवा ही नहीं, आहर-विहार में बदलाव से नियंत्रित होंगी जीवनशैली की बीमारियां; आयुष पर परिचर्चा में आए जरूरी सुझाव

    Delhi News: टेंट हाउस के गोदाम में चोरी कर रहे युवक को पीट-पीटकर मार डाला, एक आरोपी गिरफ्तार