विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंगोलपुरी में मंदिर का ढांचा गिराने पहुंची नगर निगम की टीम, लोगों के भारी विरोध के बाद लौटना पड़ा खाली हाथ

Published: Wed, 10 Jul 2024 01:40 PM (IST)

मंगोलपुरी के जी-ब्लॉक में भारी आबादी के बीच बने एक मंदिर के ढांचे को नगर निगम की टीम आज गिराने ...और पढ़ें

Delhi News: मंगोलपुरी में मंदिर का ढांचा हटाने गई टीम का भारी विरोध। फाइल फोटो
Delhi News: मंगोलपुरी में मंदिर का ढांचा हटाने गई टीम का भारी विरोध। फाइल फोटो

HighLights

  1. मंदिर के ढांचे को हटाने पहुंची निगम टीम को विरोध।
  2. पुलिस उपायुक्त जिमी चिराम ने मौके का लिया जायजा।
  3. विश्व हिंदू परिषद के नेता भी मौके पर मौजूद।

 जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। मंगोलपुरी के जी-ब्लॉक में आबादी के बीच बने मंदिर के ढांचे को हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंदिर के आगे दिया धरना

बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर के आगे बैठ गईं। लोगों के भारी जमावड़े के बाद नगर निगम की टीम को कार्रवाई किए बिना ही लौटना पड़ा। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त जिमी चिराम ने मौके का मुआयना किया।

लोगों के मुताबिक मंदिर 30-35 साल पुराना

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर 30-35 साल पुराना है। विश्व हिंदू परिषद के नेता अशोक बजाज ने बताया कि मंदिर का विस्तार किया गया था, जिसे रोकने के लिए नगर निगम की टीम आई थी, इस बारे में निगम से बात हो गई है।

यह भी पढ़ें: Delhi To Bihar Trains: दीवाली और छठ पूजा के दौरान दिल्ली से बिहार जाने वाली इन ट्रेनों में टिकट फुल, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें: दिल्ली में VIP नंबर की दीवानगी, 0001 नंबर के लिए 23 लाख, 0009 के लिए लगी 11 लाख की बोली