Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के बुराड़ी में अवैध निर्माण पर MCD का चला बुलडोजर, इस महीने 48 हजार वर्ग मीटर पर हुई तोड़फोड़ कार्रवाई

    By dharmendra yadavEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 09:40 PM (IST)

    दिल्ली नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इस महीने अब तक कुल 48 हजार वर्ग मीटर कृषि भूमि से अवैध निर्माण हटाए हैं। अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई बुधवार को भी चली। नगर निगम सिविल लाइन जोन टीम ने कृषि भूमि पर बनाए गए अवैध निर्माण गिरा दिए। इस अभियान के दौरान दो दर्जन से ज्यादा निर्माण तोड़े गए।

    Hero Image
    दिल्ली के बुराड़ी में अवैध निर्माण पर MCD का चला बुलडोजर

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बुराड़ी में अवैध निर्माण के खिलाफ दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई बुधवार को भी चली। नगर निगम सिविल लाइन जोन टीम ने कृषि भूमि पर बनाए गए अवैध निर्माण गिरा दिए।

    अब 48 हजार वर्ग मीटर पर हटे अवैध निर्माण

    निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इस महीने अब तक कुल 48 हजार वर्ग मीटर कृषि भूमि से अवैध निर्माण हटाए हैं। बुधवार को नगर निगम सिविल लाइन जोन की बिल्डिंग-एक शाखा की टीम पुलिस बल के साथ बुराड़ी के वार्ड नंबर छह में अवैध रूप से बनाए गए कमरे, चारदीवारी, आरसीसी रोड जेसीबी की मदद से गिराए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो दर्जन से ज्यादा निर्माण तोड़े गए

    इस दौरान कुछ लोगों ने निगम की कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी की वजह से उनकी एक नहीं चली। करीब तीन घंटे चले इस अभियान के दौरान दो दर्जन से ज्यादा निर्माण तोड़े गए।

    यह भी पढ़ें- 

    Delhi News: गैंगस्टर गोगी के नाम पर 50 लाख रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, बदमाशों ने घर के बाहर की थी फायरिंग

    'मंदिर तोड़कर नहीं बनाई... भरोसा है सर्वे में मस्जिद ही निकलेगी', ज्ञानवापी-राम जन्मभूमि पर मौलाना अरशद मदनी का बयान