विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: शादीशुदा प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान, GF की मौत का गम झेल न सका प्रेमी; उठाया खौफनाक कदम

By Ritu RanaEdited By: Abhi Malviya
Published: Mon, 21 Aug 2023 07:57 PM (IST)

दिल्ली के हर्ष विहार थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादीशुदा प्रेमिका के फांसी लगाने से आहत होकर खुद भी ...और पढ़ें

पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। (फोटो- जागरण)
पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. घटनास्थल से पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
  2. युवक ने दोस्तों के सामने रोते हुए बताई थी GF की सुसाइड की खबर

पूर्वी दिल्ली, जागरण संवाददाता। हर्ष विहार थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादीशुदा प्रेमिका के फांसी लगाने से आहत होकर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक प्रशांत मूल रूप से बुलंदशहर के महमदपुर परवाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह प्रताप नगर के पास एक वेल्डिंग की दुकान पर काम करता था। उसके परिवार में मां विद्या देवी, तीन भाई और पांच बहने हैं।

रोते हुए सुनाई दास्तां

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। पुलिस स्वजन और उसके दोस्तों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही प्रशांत गांव से दिल्ली आया था। उसके एक दोस्त नितिन ने बताया कि रविवार शाम प्रशांत उसके पास आया और रोते हुए कहने लगा कि गांव में उसकी प्रेमिका ने फांसी लगा ली है। इससे वह बहुत उदास हो गया था। उन्होंने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो वहां से चला गया।

वेल्डिंग दुकान में लगाई फांसी

कुछ देर बाद दोस्तों ने फोन किया तो युवक ने फोन नहीं उठाया। सुबह पता चला कि उसने वेल्डिंग की दुकान में फांसी लगा ली। सुबह चार से पांच बजे तक वह दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा था। उसके बाद वह मशीन के पीछे रैक में तार के सहारे लटक गया। 

आत्महत्या की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक गांव में एक शादीशुदा महिला से प्रेम करता था, जिसकी करीब एक माह पहले शादी हुई थी। रविवार को उसने गांव में फांसी लगा ली थी, जिस कारण वह परेशान था।

रिपोर्ट इनपुट- रितु राणा।