विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Suicide: 43 साल के शख्स ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, आर्थिक तंगी से था परेशान

By AgencyEdited By: Abhi Malviya
Published: Mon, 07 Aug 2023 07:41 AM (IST)

ईस्ट दिल्ली के विश्वास नगर में 43 साल के शख्स का शव मिला है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच ...और पढ़ें

जतिन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। (फोटो- जागरण)
जतिन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. शव के पास पड़ी मिली पिस्तौल
  2. अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

नई दिल्ली, एजेंसी। ईस्ट दिल्ली के विश्वास नगर में 43 साल के शख्स का शव मिला है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, शख्स ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान जतिन अरोरा के रूप में हुई है। घटना के बाद जतिन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। 

घर में अकेला था जतिन

पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त जतिन की पत्नी घर से बाहर गई हुई थी और उनके बच्चे ट्यूशन क्लासेस के लिए घर से बाहर गए थे। मृतक जतिन के शव के बगल में ही एक पिस्तौल भी पड़ी मिली है। पुलिस ने बताया कि जतिन आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे।