गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर मांझे की चपेट में आकर युवक का गला कटा, अस्पताल में कराया गया भर्ती
पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर मांझे से एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सीलमपुर निवासी अंसार नामक युवक का गला मांझे से कट गया। उसने खुद ही मांझे को हटाया और अस्पताल पहुंचकर इलाज करवाया। अंसार ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया है। वह सीलमपुर से मंडावली जा रहा था तभी यह हादसा हुआ।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर सोमवार दोपहर मांझे की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक का गला कट गया। पीड़ित ने किसी तरह से हाथ से मांझे को हटाया। घायल हालत में युवक एक निजी अस्पताल गया और अपना इलाज करवाया। घायल की पहचान सीलमपुर निवासी अंसार के रूप में हुई है। पीड़ित ने पुलिस में केस दर्ज नहीं करवाया है।
पीड़ित ने बताया कि वह सोमवार दोपहर को स्कूटी से सीलमपुर से मंडावली जा रहे थे। जब वह गीता कालोनी फ्लाईओवर के पास पहुंचे अचानक से गले में मांझा आ गया। मांझा गले में धंसते चला गया। उन्होंने अपनी अंगुलियों से हटाया तो वह भी जख्मी हो गई। पीड़ित ने किसर तरह से स्कूटी रोकी और मांझे को हटाया। वह किसी तरह से डाक्टर के पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।