यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली में बड़ी राजनीतिक उठापटक: विधानसभा चुनाव से पहले AAP को तगड़ा झटका, 5 पार्षदों ने थामा BJP का दामन
दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिली है। आम आदमी पार्टी (आप) के पांच पार्षदों ...और पढ़ें

HighLights
- आम आदमी पार्टी के पांच पार्षदों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली
- इसमें मंजू, पवन सहरावत, राम चंद्र, सुगंधा बिधूड़ी और ममता शामिल
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले, यहां पर बड़ी राजनीतिक उठापटक देखने को मिली है। रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के पांच पार्षदों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
इस दौरान बीजेपी के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चांदोलिया, दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली भी मौजूद रहे।
भगवा पटका पहनाकर दिलाई सदस्यता
वीरेंद्र सचदेवा ने आप के सभी पार्षदों को भगवा पटका पहनाकर बीजेपी में शामिल कराया। बीजेपी की सदस्यता लेनेवाले पार्षदों में मंजू, पवन सहरावत, राम चंद्र, सुगंधा बिधूड़ी और ममता शामिल हैं।
इस दौरान वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज जितने भी नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं, इससे पार्टी मजबूत हुई है और हम सब मिलकर दिल्ली में विकास को गति देंगे। उन्होंने कहा कि इन पार्षदों के शामिल होने से बीजेपी दो जोन में जीत हासिल कर लेगी।
