विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिये- कौन है लेडी डॉन अनुराधा उर्फ मैडम मिंज, जिसने दिया कई राज्यों की पुलिस की चकमा

By Jp YadavEdited By:
Published: Sat, 31 Jul 2021 02:32 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 02:40 PM (IST)

Lady don Anuradha aka Madam Minz लेडी डॉन अनुराधा उर्फ मैडम मिंज का रुतबा भी किसी बड़े बदमाश की तरह ...और पढ़ें

जानिये- कौन है लेडी डॉन अनुराधा उर्फ मैडम मिंज, जिसने दिया कई राज्यों की पुलिस की चकमा
जानिये- कौन है लेडी डॉन अनुराधा उर्फ मैडम मिंज, जिसने दिया कई राज्यों की पुलिस की चकमा

नई दिल्ली [राकेश कुमार सिंह]। गैंगस्टर काला जठेड़ी की जिस सहयोगी अनुराधा उर्फ मैडम मिंज को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है, उसका रुतबा भी किसी बड़े बदमाश की तरह है। अनुराधा का दिमाग इस कदर तेज चलता है कि कई बार राजस्थान की सरकार और पुलिस भी मात खा चुकी है। अनुराधा उर्फ मैडम मिंज तकरीबन 6 साल पहले तक राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल के संपर्क में थी, उसके साथ ही वह आनंदपाल के गैंग को ऑपरेट भी करती थी। उस समय आनंदपाल राजस्थान के एक अन्य गैंगस्टर राजू बसोदी के टारगेट पर था। 

अनुराधा को कहा जाता है राजस्थान की लेडी डॉन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ ​​काला जठेड़ी (Gangster Kala Jathedi) की गिरफ्तार के चंद घंटों बाद ही उसकी सहयोगी और राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा को भी गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी और अनुराधा पिछले कई महीनों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि शातिर दिमाग अनुराधा के चलते उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस लगातार मार खा रही थी। 

गर्लफ्रेंड के इशारे पर चलता था काला जठेड़ी

बताया जा रहा है कि वर्ष 2017 में नामी गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद वह काला जठेड़ी के साथ जुड़ गई।  अनुराधा के शातिर दिमाग का कायल काला जठेड़ी उससे मोहब्बत कर बैठा और पिछले 9 महीने से दोनों लिव इन में रह रहे थे। यह भी पता चला है कि अनुराधा के इशारे पर ही काला जठेड़ी राजस्थान में जबरन उगाही और हत्या जैसे संगीन वारदात अंजाम देता था।

शातिर अनुराधा को मारना चाहता था राजू बसौदी

आंनदपाल के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद से अनुराधा दरअसल राजू बसोदी के टारगेट पर थी। जिसके बाद उसने बलबीर बानूड़ा का साथ पकड़ा, लेकिन उसके बाद जब बलबीर बानूड़ा पकड़ा गया तो अनुराधा लारेन्स विश्नोई के संपर्क में आई, जहां से उसे काला जेठेडी का साथ मिला।

अनराधा की बदौलत बड़ा गैंगस्टर बना आनंदपाल

अनुराधा ही वो गैंगस्टर थी जिसके साथ मिलने के बाद आनंदपाल फाइनेंसियल स्ट्रांग हुआ था, कहा जाता था अनुराधा का दिमाग और आनंदपाल की ताकत के सामने राजस्थान सरकार और पुलिस भी पानी भरती थी।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार देर रात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से गिरफ्तार कर किया। उसकी गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस की ओर से 7 लाख का इनाम घोषित था।  इसके कुछ घंटे बाद संदीप उर्फ काला जठेड़ी के सहयोगी और गर्लफ्रेंड अनुराधा भी गिरफ्तार हो गई।  काला जठेड़ी और अनुराधा की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए स्पेशल सेल के उपायुक्त मनीषी चंद्रा ने बताया कि स्पेशल सेल की टीम ने टेक्निकल सíवलांस की मदद से उसे पिस्तौल के साथ सहारनपुर से गिरफ्तार किया।

Lady Don Anuradha: जानिये- पढ़ाई में बेहद तेज अनुराधा आखिर कैसे बन गई लेडी डॉन, एके 47 चलाने व अपहरण करने में है माहिर

घड़ी के शौकीन हैं तो आइए दिल्ली की इस मशहूर दुकान में, 500 से 40 हजार तक की है स्टाइलिश घड़ियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।