जेवर गैंगरेप: पीड़ित महिलाओं ने किया अात्मदाह का प्रयास, बोलीं- नहीं मिला इंसाफ
पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि इस बार तो उन्हें लोगों ने बचा लिया, लेकिन जल्द न्याय नहीं मिला तो वह बच्चों के साथ आत्मदाह करेंगी।
नोएडा [जेएनएन]। जेवर-बुलंदशहर स्टेट हाईवे पर 24 मई की रात चार महिलाओं से हुए सामूहिक दुष्कर्म व परिवार के मुखिया की हत्या के मामले में तीन पीड़िताओं ने आत्मदाह व एक ने आत्महत्या का प्रयास किया।
रविवार सुबह सबसे पहले कार चालक की पत्नी ने पंखे से फंदा डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसकी चर्चा हो ही रही थी कि शाम में तीन अन्य पीड़ित महिलाएं केरोसिन तेल लेकर छत पर पहुंच गईं। तीनों ने अपने ऊपर केरोसिन तेल डाल लिया और आग लगाने का प्रयास करने लगीं।
दोनों ही मामलों में पीड़िताओं को खुदकुशी से रोक लिया गया। कार चालक की पत्नी व दुष्कर्म पीड़िता का कहना है कि प्रदेश सरकार ने उसकी अनदेखी की है। घटना के लगभग दस दिनों बाद भी पुलिस वारदात में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। गत दिनों पीड़ित के परिजनों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन भी किया था।
यह भी पढ़ें: जेवर कांड: महिलाओं के साथ हुआ कुकर्म, परिवार के सामने किया गया निर्वस्त्र !
पुलिस के खिलाफ आक्रोश
घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दावा किया था कि महिलाओं के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। पुलिस की उस हरकत और आरोपियों के नहीं पकड़े जाने से नाराज पीडि़ताओं में आक्रोश है। पीड़िताओं ने बताया कि अभी तक न तो उन्हें इंसाफ मिला है, न ही पर्याप्त आर्थिक मदद मिली है।
बच्चों के साथ आत्मदाह की धमकी
पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि इस बार तो उन्हें लोगों ने बचा लिया, लेकिन जल्द न्याय नहीं मिला तो वह बच्चों के साथ आत्मदाह करेंगी।
पूरे मामले में जेवर कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर का कहना है कि पुलिस पीड़िताओं के घर गई थी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। खुदकुशी कानूनन जुर्म है। जो ऐसा करता है उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।