Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली से इम्फाल जा रही IndiGo की फ्लाइट वापस लौटी, तकनीकी खराबी के बाद हुई इमरजेंसी लैंडिंग

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 03:12 PM (IST)

    दिल्ली से इंफाल जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी का पता चला जिसके कारण विमान को दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इंडिगो के अनुसार विमान में मामूली तकनीकी खराबी आई थी। फ्लाइट लगभग एक घंटे तक हवा में रही जिसके बाद उसे वापस दिल्ली लौटना पड़ा।

    Hero Image
    प्रतीकात्मक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।

    पीटीआई, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी से इम्फाल जा रही इंडिगो की फ्लाइट की तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इससे पहले इंडिगो की फ्लाइट करीब एक घंटे तक हवा में रही।

    गुरुवार सुबह हुई इस घटना के संबंध में एयरलाइन ने एक बयान में बताया कि 17 जुलाई को दिल्ली से इम्फाल जाने वाली फ्लाइट (6E 5118) में उड़ान भरने के तुरंत बाद मामूली तकनीकी खराबी का पता चला। इसके बाद एहतियात के तौर पर विमान वापस दिल्ली एयरपोर्ट लौटा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसे लेकर इंडिगो ने बताया कि फ्लाइट जरूरी जांच के बाद विमान ने तुरंत दोबारा इम्फाल के लिए उड़ान भरी। साथ ही एयरलाइन्स ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

    यह भी पढ़ें- 'PAN PAN PAN', पायलट ने बोले ये तीन शब्द और मुंबई में हुई दिल्ली-गोवा फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग; जानें इसका मतलब

    यह भी पढ़ें- Delhi Goa Flight: दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट का इंजन फेल, 17 मिनट तक हवा में अटका रहा इंडिगो का प्लेन और फिर...