Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'PAN PAN PAN', पायलट ने बोले ये तीन शब्द और मुंबई में हुई दिल्ली-गोवा फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग; जानें इसका मतलब

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 08:24 AM (IST)

    दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6271 (Delhi Goa Indigo Flight) में तकनीकी खराबी आने के कारण मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में 191 यात्री सवार थे। पायलट ने खराबी का संकेत देते हुए पैन पैन पैन का आपातकालीन संदेश दिया। यह संदेश तत्काल खतरे की आशंका को दर्शाता है।

    Hero Image
    दिल्ली-गोवा फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगा एअरलाइन की फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके पीछे का कारण इंजन में आई खराबी को बताया जा रहा है। इंडिगो की फ्लाइन 6E 6271 दिल्ली से गोवा (Delhi Goa Indigo Flight) के लिए उड़ान भरी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विमान के निर्धारित लैंडिंग समय रात 9.42 बजे का था, लेकिन पायलट ने रात 9.25 के करीब ही खतरे का संकेत दे दिया था। पायलट ने 'PAN PAN PAN' बोला, जिसके बाद विमान को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर रात 9.52 बजे सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया।

    क्या है 'PAN PAN PAN' का मतलब?

    बताया जा रहा है कि दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट के पायलट ने विमान के इंजन में आई खराबी के कारण पैन पैन पैन की आवाज लगाई थी। यह एक आपातकालीन संदेश है जो किसी भी जानलेवा आपात स्थिति का संकेत देता है।

    इंडिगो की फ्लाइट 6E 6271 एअरबस A320 नियो में दो इंजन होते हैं। ऐसे विमानों को एक इंजन पर भी सुरक्षित लैंडिंग की क्षमता होती है। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ और फिर मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

    PAN PAN PAN और MAYDAY में अंतर

    • PAN PAN PAN एक इंटरनेशनल इमरजेंसी मैसेज है, जिसका उपयोग विमानन संचार में किया जाता है।
    • यह मध्यम स्तर की आपात स्थिति को दर्शाता है।
    • इसमें तत्काल खतरा नहीं होता, मगर स्थिति ऐसी है कि तत्काल मदद या ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है।
    • मतलब यह कि यह मायडे (Mayday) से कम गंभीर स्थिति को दर्शाता है।
    • MAYDAY का उपयोग तब किया जाता है जब विमान को तत्काल खतरा होता है।
    • PAN PAN PAN किसी खराबी और तत्काल सहायता की ओर इशारा करता है।
    • यह फ्रांसीसी शब्द 'panne' से लिया गया है, जिसका मतलब होता है कोई खराबी या समस्या।

    कितने यात्री थे सवार?

    इंडिगो की फ्लाइट 6E 6271 में 191 लोग सवार थे। इस विमान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एअरपोर्ट से गोवा के मनोहर इंटरनेशनल एअरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन बीच में ही इंजन खराबी के कारण फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

    इंडिगो का बयान

    एअरलाइन कंपनी इंडिगो ने विमान का इंजन फेल होने की बात की पुष्टि नहीं की है। एअरलाइन की तरफ से कहा गया कि तकनीकी खराबी के कारण विमान को मुंबई डायवर्ट किया गया।

    इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, 16 जुलाई को दिल्ली से गोवा जा रही है फ्लाइट में उड़ान भरते समय तकनीकी खराबी का पता चला। प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान को डायवर्ट किया गया और मुंबई के इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर उताया गया। इस फ्लाइट का परिचालन फिर से शुरू करने से पहले आवश्यक जांच की जाएगी।

    'PAN PAN PAN' का अर्थ

    • 'PAN PAN PAN' एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त रेडियो कॉल है जो किसी इमरजेंसी यानी लाइफ थ्रेटनिंग स्थिति का संकेत देती है।
    • इसका इस्तेमाल आमतौर पर विमान और समुद्री कम्युनिकेशन में उस समय किया जाता है, जब कुछ गड़बड़ है।
    • यह पूरी तरह से इमरजेंसी स्थिति जितनी गंभीर नहीं होती, फिर भी एक पैन कॉल एयर ट्रैफिक कंट्रोल और जमीनी सेवाओं को सहायता संसाधन तैयार करने के लिए अलर्ट करती है।

    कब-कब होता है PAN का इस्तेमाल?

    • पार्शियल इंजन फेलियर
    • फ्यूल की कमी
    • विमान में मेडिकल इमरजेंसी
    • गैर-गंभीर मैकेनिकल समस्या

    MAYDAY का कब होता है इस्तेमाल?

    • इंजन पूरी तरह से फेल हो जाना।
    • केबिन में प्रेशर कम हो जाना।
    • क्रिटिकल स्ट्रक्चरन फेलियर।

    Weather Update: दिल्ली-हरियाणा और राजस्थान में आज बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन से आफत

    comedy show banner
    comedy show banner