विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Goa Flight: दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट का इंजन फेल, 17 मिनट तक हवा में अटका रहा इंडिगो का प्लेन और फिर...

Published: Wed, 16 Jul 2025 10:44 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jul 2025 02:07 AM (IST)

Indigo Flight Emergency Landing दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट (Delhi To Goa Flight) में इंजन की खराबी ...और पढ़ें

इंडिगो का प्लेन दिल्ली से गोवा के लिए रवाना हुआ था (प्रतीकात्मक तस्वीर)
इंडिगो का प्लेन दिल्ली से गोवा के लिए रवाना हुआ था (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. दिल्ली से गोवा जा रही थी फ्लाइट
  2. मुंबई में करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
  3. फ्लाइट का इंजन हो गया था फेल

Indigo Flight Energency Landing: डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट (Delhi To Goa Flight) की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग (Indigo Flight Engine failure) हुई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इंडिगो का प्लेन दिल्ली से गोवा के लिए रवाना हुआ था। लेकिन अचानक प्लेन का इंजन फेल हो गया और करीब 17 मिनट तक प्लेन हवा में ही घूमता रहा।

इसके बाद पायलट ने प्लेन की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई। 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद से अब तक प्लेन में तकनीकी दिक्कतों के कई मामले सामने आ चुके हैं। एक आरटीआई रिपोर्ट में तो ये खुलासा हुआ है कि पिछले 5 साल में भारत में प्लेन के इंजन फेल होने के 65 मामले सामने आ चुके हैं।

दुबई जा रही फ्लाइट गड़बड़ी के कारण निरस्त

इसके पहले बुधवार सुबह दुबई से लखनऊ पहुंची एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। इंजीनियरों ने जांच के बाद उड़ान को निरस्त कर दिया। विमान में बैठे सभी 166 यात्रियों को होटल में ठहराया गया है। बोर्डिंग और चेकइन प्रक्रिया के बाद सभी 166 यात्री विमान में बैठ गए थे।

गड़बड़ी ठीक नहीं हो सकी

पायलट ने जैसे ही विमान के इंजन को स्टार्ट किया, उसमें कुछ तकनीकी गड़बड़ी आ गई। पायलट ने एटीसी को उड़ान होल्ड करने के लिए सूचना दी। एअर इंडिया के इंजीनियर मौके पर पहुंचे, लेकिन गड़बड़ी ठीक नहीं हो सकी। इसके बाद उड़ान को निरस्त कर दिया गया। पिछले दिनों भी हैदराबाद जाने वाली उड़ान को बोर्डिंग प्रक्रिया के बाद निरस्त करना पड़ा था।

लैंडिंग के दौरान गो अराउंड करना पड़ा

मंगलवार को दिल्ली से पटना जा रही इंडिगो फ्लाइट को जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान गो अराउंड करना पड़ा। पहले प्रयास में अस्थिर एप्रोच के कारण फ्लाइट ने गो अराउंड किया और दूसरी कोशिश में ये सुरक्षित रूप से लैंड हो गई। 9 जुलाई को दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान पक्षी टकराने के कारण वापस पटना लौट गई।

यह भी पढ़ें- Indigo Delhi Kolkata Flight: इंडिगो की दिल्ली और कोलकाता फ्लाइटें वाराणसी डायवर्ट, 650 यात्री प्रभावित