आम हमारे देश की शान हैं और रत्नागिरी के अल्फांसो तो दुनिया भर में मशहूर: नितिन गडकरी
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 18वें भारत आम महोत्सव का आयोजन किया गया। सांसद रमेश अवस्थी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना समेत कई नेताओं ने भाग लिया। महोत्सव में 350 से अधिक किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए जिनमें मल्लिका और नूरजहां जैसे अनोखे नामों वाले आम आकर्षण का केंद्र रहे। दर्शकों ने विभिन्न प्रकार के आमों का स्वाद भी लिया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली । तालकटोरा स्टेडियम में 18वें भारत आम महोत्सव की शुरुआत रंगीन और स्वाद से भरपूर माहौल के साथ हुई।
इस महोत्सव का आयोजन कानपुर से भाजपा के सांसद रमेश अवस्थी द्वारा किया गया। जिसमें राजनीति, किसानी और फल प्रेमियों की खास मौजूदगी देखने को मिली।
इस महोत्सव में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना समेत कई नेता पहुंचे।
इस अवसर पर नितिन गडकरी ने कहा कि मैं खुद किसान हूं और कृषि के लिए हमेशा समर्पित रहता हूं। आम हमारे देश की शान हैं और रत्नागिरी के अल्फांसो तो दुनिया भर में मशहूर हैं।
वहीं, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस आयोजन को एक अद्भुत पहल बताते हुए कहा कि यह महोत्सव भारत की सांस्कृतिक और कृषि विविधता का प्रतीक है। उन्होंने सांसद रमेश अवस्थी को इसके 18वें संस्करण के लिए बधाई दी।
केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने जानकारी दी कि इस बार महोत्सव में 350 से ज्यादा किस्म के आम प्रदर्शित किए गए हैं। जैसे भारत विविधता में एकता के लिए जाना जाता है। वैसे ही हमारे आमों में भी विविधता की सुंदर झलक मिलती है।
महोत्सव में सबसे अधिक चर्चा का विषय अनोखे नाम वाले आम चर्चा का विषय रहें। मल्लिका अपने गहरे केसरिया रंग और मिठास के कारण दर्शकों की पहली पसंद बनी।
वहीं ‘नूरजहां’ अपने बड़े आकार और राॅयल लुक के लिए सबका ध्यान खींचती रही। इसके अलावा मोदी, योगी और हैदर साहब जैसे नामों वाले आमों ने भी राजनीतिक रंग घोला।
नगीना, नवाबी, मौलवी, बेनजीर और टामी एंड किंग जैसे नामों ने आमों की इस प्रदर्शनी को एक नामों के उत्सव में तब्दील कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनी में दर्शकों ने आम का स्वाद भी चखा।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के विकास के लिए रेखा सरकार का बड़ा फैसला, 1400 करोड़ मुख्यमंत्री विकास निधि के लिए तय
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।