विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली शराब घोटाला मामले में निचली अदालत से लेकर हाईकोर्ट तक कैसे चला घटनाक्रम? अब तक कौन-कौन हुए गिरफ्तार?

Published: Thu, 21 Mar 2024 09:09 PM (IST)

कोर्ट ने केजरीवाल को दूसरा समन जारी कर 16 मार्च को पेश होने को कहा। ईडी की दो शिकायत पर ...और पढ़ें

दिल्ली शराब घोटाला मामले में निचली अदालत से लेकर हाईकोर्ट तक कैसे चला घटनाक्रम।
दिल्ली शराब घोटाला मामले में निचली अदालत से लेकर हाईकोर्ट तक कैसे चला घटनाक्रम।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय की टीम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची है। वह ईडी की लगातार 9वीं समन को नजरअंदाज कर रहे थे। बता दें, पांच समन जारी होने के बावजूद भी पूछताछ में पेश नहीं होने पर ईडी ने राउज एवेन्यू की एडिशनल चीफ मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत दायर की थी।

इस पर केजरीवाल 17 फरवरी को कोर्ट समक्ष वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समक्ष पेश हुए थे। केजरीवाल ने बजट सत्र और विश्वास प्रस्ताव का हवाला देकर भौतिक पेशी से छूट की मांग की थी। इस पर अदालत ने उन्हें 16 मार्च को पेश होने का आदेश दिया था। 

ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal News LIVE: केजरीवाल समेत पूरे परिवार का फोन जब्त, 2 घंटे से ED की टीम दिल्ली CM आवास पर मौजूद 

अदालत ने जारी किया दूसरा समन

इसके बाद ईडी की दूसरी शिकायत पर अदालत ने केजरीवाल को दूसरा समन जारी कर 16 मार्च को पेश होने को कहा। ईडी की दो शिकायत पर अदालत द्वारा जारी दो समन पर रोक लगाने की मांग पर रोक लगाने की मांग को लेकर 14 मार्च को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सत्र न्यायालय में याचिका दायर की। इस मामले पर गुरुवार को सुनवाई के बाद सत्र न्यायालय ने राहत देने से इनकार कर दिया। 

16 मार्च को भौतिक रूप से पेश हुए थे केजरीवाल

सत्र अदालत से राहत नहीं मिलने पर केजरीवाल एडिशनल चीफ मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा के समक्ष पेश हुए थे। अदालत ने उन्हें 15-15 हजार के मुचलके व एक-एक लाख रुपये के जमानती पर जमानत दे दी थी। 

नौवें समन को केजरीवाल ने हाईकोर्ट में दी चुनौती

निचली अदालत से राहत नहीं मिलने पर केजरीवाल ने ईडी द्वारा जारी नौवें समन को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दिया। हालांकि, हाईकोर्ट ने उनके पेश नहीं होने पर कई सवाल तो उठाए, लेकिन राहत नहीं दी। गुरुवार को केजरीवाल ने ईडी द्वारा कठोर कार्रवाई पर सुरक्षा की मांग को लेकर हाई कोर्ट के समक्ष नया आवेदन दाखिल किया। हालांकि, हाईकोर्ट ने कठोर कार्रवाई पर सुरक्ष्रा पर कोई भी अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया।

ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपित- गिरफ्तारी की तारीख

  • समीर महेंद्रू- 28.09.22
  • पी सरथ चंद्रा रेड्डी- 10.11.22
  • बिनाय बाबू- 10.11.22
  • विजय नायर- 13.11.22
  • अभिषेक बायनपल्ली- 13.11.22
  • अमित अरोड़ा- 29.11.22
  • गौतम मल्होत्रा-07.02.23
  • राजेश जोशी-08.02.23
  • राघव मगुंटा- 10.02.23
  • अमन ढल- 01.03.23
  • अरुण पिल्लई- 06.03.23
  • मनीष सिसोदिया- 09.03.23
  • दिनेश अरोड़ा- 06.07.23
  • संजय सिंह (राज्यसभा सदस्य) - 04.10.23
  • के कविता (तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पुत्री)- 15.03.24

ये भी पढे़ं- CM केजरीवाल के आवास पर पहुंची ED ने बढ़ाई AAP की चिंता, पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं का जुटना जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।