Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Holiday 2021: दिल्ली में सरकारी दफ्तर कितने दिन रहेंगे बंद, यहां देखिये- पूरी लिस्ट

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Tue, 29 Dec 2020 09:22 AM (IST)

    Delhi Government Holiday 2021 Calendar दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल का कार्यालय से साल 2021 के लिए छुट्टियों की लिस्ट तैयार है। इस लिस्ट के मुताबिक दिल्ली सरकार के दफ्तर साल 2021 के दौरान जनवरी से दिसंबर तक 33 दिनों के लिए बंद रहेंगे।

    Hero Image
    दिल्ली में सरकारी दफ्तर किस दिन बंद रहेंगे और कब-कब ड्राइ-डे रहेगा।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Delhi Holiday 2021:  साल 2021 शुरू होने में चंद दिन शेष हैं। ऐसे में आप भी जानने चाहेंगे कि दिल्ली में सरकारी दफ्तर किस दिन बंद रहेंगे और कब-कब ड्राइ-डे रहेगा। अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं और सरकार दफ्तरों से जरूर आपका वास्ता पड़ता होगा, तो यहां पर हम आपको बता रहे हैं कि वर्ष 2021 दिल्ली में सरकारी दफ्तर कब और कितने बंद रहेंगे? दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल का कार्यालय से साल 2021 के लिए छुट्टियों की लिस्ट तैयार है। इस लिस्ट के मुताबिक, दिल्ली सरकार के दफ्तर साल 2021 के दौरान जनवरी से दिसंबर तक 33 दिनों के लिए बंद रहेंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     जनवरी महीने की छुट्टियां

    •  13 जनवरी को लोहड़ी त्योहार (Lohri, 13 Jan 2021)
    •  14 जनवरी को मकर संक्रांति त्योहार (Makar Sankranti, 14 Jan Thursday)
    •  20 जनवरी को गुरुगोविंद सिंह जयंती
    • 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस (Republic Day Tue, 26 Jan, 2021)

    फरवरी महीने में छुट्टियां

    •  26 फरवरी को हज़रत अली का जन्म दिन 
    • 27 फरवरी को गुरु रविदास जयंती

    मार्च महीने में छुट्टियां

    • 11 मार्च को महाशिवरात्रि
    • 28-29 मार्च को होली त्योहार  (Holi 28–29)

    अप्रैल महीने में छुट्टियां

    • 4 अप्रैल को ईस्टर संडे 
    • 2 अप्रैल को गुड फ्राइ-डे  (Good Friday Fri, 2 Apr)
    • 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti Wed, 14 Apr)
    • 21 अप्रैल को राम नवमी (Rama Navami Likely Wed, 21 Apr)
    • 25 अप्रैल को महावीर जयंती 

    मई महीने में छुट्टियां

    • 12-13 मई को ईद-अल-फितर (Eid al-Fitr Likely 12–13 May)

    जुलाई महीने की छुट्टियां

    • 21 जुलाई को ईद उल-अधा (Eid al-Adha Wed, 21 Jul)

    अगस्त महीने की छुट्टियां

    • 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस (Indian Independence Day Sun, 15 Aug)
    • 19 अगस्त को मुहर्रम 
    • 30 अगस्त को जन्माष्टमी

    अक्टूबर महीने की छुट्टियां

    • 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती (Gandhi Jayanti Sat, 2 Oct)
    • 15 अक्टूबर को दशहरा (Dussehra Fri, 15 Oct)
    • 19 अक्टूबर को ईद-ए-मिलाद 
    • 20 अक्टूबर को महर्षि बाल्मीकि जयंती

    नवंबर महीने की छुट्टियां

    • 4 नवंबर को दीपावली त्योहार (Diwali Likely Thu, 4 Nov)
    • 19 नवंबर को गुरु नानक जयंती (Guru Nanak Gurpurab Fri, 19 Nov)

    दिसंबर महीने में छुट्टियां

    25 दिसंबर को क्रिसम त्योहार (Christmas Day Sat, 25 Dec)

     

    Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो