विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, हरशरण सिंह बल्ली बेटे सहित BJP में शामिल

Published: Sun, 10 Nov 2024 01:35 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2024 01:42 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी है। ताजा मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री ...और पढ़ें

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने हरशरण सिंह बल्ली को पार्टी ज्वाइन कराई। फोटो- @BJP4Delhi
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने हरशरण सिंह बल्ली को पार्टी ज्वाइन कराई। फोटो- @BJP4Delhi

HighLights

  1. हरशरण सिंह बल्ली चार बार रह चुके हैं विधायक
  2. दिल्ली सरकार में मंत्री भी रहे हरशरण सिंह बल्ली

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। चार बार विधायक रह चुके हरशरण सिंह बल्ली (Harsharan Singh Balli) रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान उनके बेटे सरदार गुरमीत सिंह 'रिंकू' बल्ली ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। वह आम आदमी पार्टी के युवा चेहरे थे।

मदनलाल खुराना सरकार में रह चुके हैं मंत्री

हरशरण सिंह बल्ली ने रविवार को दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और उनके पुराने सहयोगी सुभाष आर्य और सुभाष सचदेवा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। हरशरण सिंह बल्ली हरिनगर से चार बार विधायक रह चुके हैं। वर्ष 1993 से 2013 तक हरि नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे बल्ली ने दिल्ली में मदन लाल खुराना की सरकार के दौरान औद्योगिक मंत्री के रूप में भी काम किया।

ये भी पढ़ें-

Delhi Election: दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, पांच बार विधायक रहे मतीन अहमद 'आप' में शामिल

बल्ली ने करीब चार साल बाद भाजपा में की वापसी

उल्लेखनीय है कि बल्ली ने करीब चार साल बाद भाजपा में वापसी की है। उन्होंने जनवरी 2020 में तत्कालीन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए बीजेपी छोड़ी थी। उन्होंने उस वक्त अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना की थी।

दिल्ली में कब होंगे विधानसभा चुनाव?

बता दें कि दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं और इन पर फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव होने प्रस्तावित हैं।

4 महीने पहले करतार सिंह तंवर ने छोड़ी थी AAP

इससे पहले, जुलाई महीने में छतरपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक करतार सिंह तंवर ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर करतार सिंह तंवर की विधानसभा सदस्यता 10 जुलाई को समाप्त हो गई थी। वह 2020 के विधानसभा चुनाव में आप से विधायक चुने गए थे।

ये भी पढ़ें- Delhi News: AAP छोड़ भाजपा में शामिल हुए करतार सिंह तंवर को लगा झटका, खो बैठे विधायकी

वायु प्रदूषण को लेकर आमने-सामने है बीजेपी और आप

वर्तमान में, आतिशी सरकार और विपक्ष के रूप में भाजपा दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर आमने-सामने हैं। दो हफ्ते पहले, दिल्ली भाजपा के नेताओं ने राजधानी में वायु प्रदूषण को लेकर कपूरथला हाउस में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सचदेवा ने कहा था कि अकेले पंजाब में 26 अक्टूबर को पराली जलाने के 108 मामले सामने आए, फिर भी दिल्ली सरकार के मंत्री अक्सर पड़ोसी राज्यों हरियाणा और उत्तर प्रदेश पर दोष मढ़ते हैं।