यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi News: AAP छोड़ भाजपा में शामिल हुए करतार सिंह तंवर को लगा झटका, खो बैठे विधायकी
Delhi Politics दिल्ली के छतरपुर से विधायक रहे करतार सिंह तंवर को विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने दलबदल विरोधी ...और पढ़ें

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली के छतरपुर से विधायक करतार सिंह तंवर अब दिल्ली विधनासभा के सदस्य नहीं रहे हैं। यानी वो अपनी विधायकी खो चुके हैं। स्पीकर राम निवास गोयल ने दलबदल विरोधी कानून के तहत तंवर को अयोग्य घोषित कर दिया है।
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर जारी आदेश के अनुसार, करतार सिंह तंवर की विधानसभा सदस्यता 10 जुलाई से समाप्त हो गई है।
जुलाई में छोड़ी आप
करतार सिंह तंवर ने 2020 के विधानसभा चुनाव में छतरपुर सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते। इसके बाद उन्होंने इसी वर्ष जुलाी में आप छोड़ दी और भाजपा ज्वाइन कर ली। वो नई दिल्ली स्थित भाजपा के पार्टी मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और दिल्ली पार्टी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में शामिल हुए।
तंवर दिल्ली के पूर्व समाज कल्याण मंत्री और आप विधायक राज कुमार आनंद के साथ भाजपा में शामिल हुए थे।
