विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मेरे जीवन का एक-एक पल, खून का एक-एक कतरा देश के लिए समर्पित', जेल से बाहर आते ही बोले केजरीवाल

Published: Fri, 13 Sep 2024 08:18 PM (GMT+05:30)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार शाम को तिहाड़ जेल से रिहा ...और पढ़ें

जेल से बाहर आते ही केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
जेल से बाहर आते ही केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

HighLights

  1. इतनी वर्षा में इतनी बड़ी संख्या में आने के लिए तहे दिल से शुक्रिया: केजरीवाल
  2. जितनी राष्ट्र विरोधी ताकतें हैं, उनके खिलाफ जीवन भर लड़ता रहूंगा: केजरीवाल

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल संख्या दो से बाहर निकले। जेल से बाहर निकलने पर भारी वर्षा के बीच बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उनके स्वागत में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्य सभा सदस्य संजय सिंह सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कई मंत्री व विधायक मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने बाहर निकलने पर यहां मौजूद समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोगों को आज यहां पर इतनी वर्षा में इतनी बड़ी संख्या में आने के लिए तहे दिल से शुक्रिया। उन्होंने कहा कि मेरा जीवन का एक पल, खून का एक एक कतरा देश के लिए समर्पित है।

मैंने बहुत मुसीबतें झेली: केजरीवाल

उन्होंने कहा कि मैंने जिंदगी में बहुत संघर्ष किए, बहुत मुसीबतें झेली हैं, लेकिन हर कदम पर भगवान ने मेरा साथ दिया, क्योंकि मैं सच्चा था। केंद्र सरकार का नाम लिए बिना इशारों इशारों में निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन लोगों ने मुझे जेल में डाल दिया, इन्हें लगा कि केजरीवाल को जेल में डाल देंगे तो केजरीवाल के हौसले टूट जाएंगे। 

मेरी ताकत सौ गुना बढ़ गई: केजरीवाल

उन्होंने कहा कि आज मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं जेल से बाहर आया हूं और मेरा हौसले, मेरी ताकत सौ गुना बढ़ गई है। इनके जेल की मोटी मोटी दीवारें, सलाखें, मेरे हौसले को कमजोर नहीं कर सकती। मैं भवगान से प्रार्थना करता हूं कि जैसे आज तक उन्होंने मुझे रास्ता दिखाया है, मुझे ताकत दी है, ऐसे ही भगवान मुझे रास्ते दिखाता रहे। मैं देश की सेवा करता रहूं। जितनी राष्ट्र विरोधी ताकतें हैं, जो देश के विकास को रोक रही हैं, जो देश को बांटने को काम कर रही है, जो देश को अंदर से कमजोर करने का काम रही है, जिंदगी भर मैं इनके खिलाफ लड़ूं और आगे भी ऐसे ही लड़ता रहूं।

10 मई को जेल से बाहर आए थे केजरीवाल

आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक अप्रेल से जेल में बंद हैं। इस बीच लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए उन्हें शीर्ष अदालत से जमानत मिली थी। 10 मई को वे जमानत के बाद जेल से बाहर आए थे। जमानत की अवधि समाप्त होने पर वे दो जून को जेल पहुंचे थे। तब से वे लगातार जेल में थे।

अरविंद केजरीवाल से पूर्व आबकारी नीति मामले में राज्य सभा सदस्य संजय सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, तेलंगाना की बीआरसी नेता के. कविता को पहले ही जमानत मिल चुकी है। सबसे पहले संजय सिंह दो अप्रेल को रिहा हुए। इसके बाद मनीष सिसोदिया नौ अगस्त को जमानत पर बाहर निकले। इसके बाद 27 अगस्त को के कविता जमानत पर बाहर आईं।

यह भी पढ़ें- Kejriwal Bail: जेल से बाहर आते ही BJP पर बरसे केजरीवाल, कहा- मैं सही था, इसलिए भगवान ने मेरा साथ दिया