विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kejriwal Bail: जेल से बाहर आते ही BJP पर बरसे केजरीवाल, कहा- मैं सही था, इसलिए भगवान ने मेरा साथ दिया

Published: Fri, 13 Sep 2024 05:31 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2024 06:32 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को जमानत दे दी है। इसके साथ ही केजरीवाल 177 ...और पढ़ें

तिहाड़ जेल से बाहर आए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। (फोटो सोर्स- AAP ट्विटर)
तिहाड़ जेल से बाहर आए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। (फोटो सोर्स- AAP ट्विटर)

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को जमानत दे दी
  2. केजरीवाल ने जेल से बाहर आते ही कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
  3. केजरीवाल ने कहा- मेरे खून का कतरा-कतरा देश के लिए समर्पित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ से बाहर आ गए। उन्होंने बाहर आते ही समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भगवान का बहुत-बहुत शुक्रिया। मेरे खून का कतरा-कतरा देश के लिए समर्पित है।

उन्होंने कहा कि आज सब की दुआओं से बाहर आया हूं। ऊपर वाले ने मुझे ताकत दी है। मैं इस देश विरोधी ताकतों से लड़ता रहूंगा। उन्होंने कहा कि जेल की सलाखें भी मुझे कमजोर नही कर पाई है। उन्होंने कहा कि मैं सही था, इसलिए भगवान ने मेरा साथ दिया। इससे मेरी ताकत 100 गुणा ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि मेरा कतरा-कतरा देश के लिए है।

मैं जेल से मजबूत होकर लौटा हूं: केजरीवाल

जेल से बाहर आते ही केजरीवाल बीजेपी पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि इनकी साजिश मेरा हौसला तोड़ने का था, लेकिन मैं अब और मजबूत होकर लौटा हूं। ये मुझे कभी नहीं तोड़ सकते। मैं हमेशा इनके खिलाफ लड़ता रहूंगा। उन्होंने कहा, "मैंने जिंदगी में बहुत संघर्ष किया है। बहुत बड़े-बड़े संघर्ष किए, जिंदगी में बहुत मुसीबतें झेली हैं लेकिन हर कदम पर भगवान ने मेरा साथ दिया।

मैं देश विरोधी ताकतों से लड़ता रहूंगा: केजरीवाल

उन्होंने कहा, "मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि जैसे आज तक ऊपर वाले ने मुझे रास्ता दिखाया, मुझे ताकत दी, ऐसे ही मुझे रास्ता दिखाता रहे, मैं देश की सेवा करता रहूं और ये जितनी भी राष्ट्र विरोधी ताकतें हैं... जो देश को बांटने का काम कर रही हैं, देश को अंदर से कमजोर करने का काम कर रही हैं, जिंदगी भर मैं इनके खिलाफ लड़ा हूं और ऐसे ही लड़ता रहूंगा।"

जेल के बाहर पत्नी सुनीता रहीं मौजूद

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को जमानत दे दी। इसके साथ ही उनके जेल से बाहर आने का रास्ता भी साफ हो गया था। जानकारी के मुताबिक केजरीवाल के गेट नंबर 3 से बाहर आने की खबर थी। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी तिहाड़ पहुंच चुकी थी। वहीं केजरीवाल के स्वागत के लिए पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप नेता मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह मौजूद रहे।

बता दें, अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद से ही आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आप के कई नेताओं ने भी इसे सत्य की जीत करार दिया है। मनीष सिसोदिया और सुनीता केजरीवाल ने मिठाईयां बांटकर खुशियां व्यक्त की।

यह भी पढ़ेंः Arvind Kejriwal Bail: केजरीवाल की जमानत पर क्या बोली कांग्रेस? उठाए कई बड़े सवाल