Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Airport: घने कोहरे का असर, 200 उड़ानों के प्रस्थान में डेढ़ से दो घंटे की देरी; कई रद

    Updated: Fri, 03 Jan 2025 11:36 PM (IST)

    दिल्ली में घने कोहरे के कारण शुक्रवार को हवाई उड़ानों पर भारी असर पड़ा। करीब 80 प्रतिशत उड़ानों में देरी हुई और 14 उड़ानें रद कर दी गईं। इंडिगो की सबसे अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं। यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने से पहले एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी गई है। इस दौरान कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    Hero Image
    दिल्ली एयरपोर्ट पर दिखा कोहरे का असर, कई उड़ानों में देरी।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। घने कोहरे का गंभीर असर शुक्रवार को उड़ानों पर नजर आया। प्रस्थान की करीब 80 प्रतिशत उड़ानों में विलंब की स्थिति रही। करीब 200 उड़ानें ऐसी थीं, जिनके प्रस्थान में डेढ़ से दो घंटे का विलंब हुआ। इस बीच यात्री परेशान रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक अनुमान के अनुसार विमानों के प्रस्थान में विलंब का औसत करीब 35 मिनट रहा। यह औसत काफी अधिक है। इस बीच करीब 14 उड़ानों को रद भी किया गया। इनमें सर्वाधिक रद उड़ानें इंडिगो की थी। अमृतसर, लेह, खजुराहो, पटना, रायपुर इनमें शामिल रही। एअर इंडिया, स्पाइसजेट, एअर इंडिया एक्सप्रेस व अलाइंस एअर की एक एक उड़ानें रद हुई।

    एयरपोर्ट पहुंचने से पहले एयरलाइंस से बात करने का सुझाव

    शुक्रवार का दिन यात्रियों के लिए काफी परेशानी से भरा था। गनीमत यह थी कि कोहरे को देखते हुए तमाम एयरलाइंस व डायल ने खुद ही समय समय पर यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर एयरपोर्ट रवाना होने से पहले एयरलाइंस के प्रतिनिधि से बात कर लेने का सुझाव दिया।

    सुबह आठ बजे से एक बजे तक सबसे अधिक दिखा असर

    यूं तो उड़ानों के प्रस्थान में लेटलतीफी पूरे दिन जारी रही। लेकिन दृश्यता कम होने का असर सुबह आठ बजे से सबसे अधिक नजर आने लगा। सुबह आठ बजे से साढ़े बजे के बीच ऐसी एक भी उड़ान नहीं थी, जिसमें करीब एक घंटे का विलंब दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद कुछ देर के लिए स्थिति सुधरी लेकिन फिर स्थिति बिगड़ गई। आलम यह था कि साढ़े नौ बजे के बाद एक बजे के बीच कुछ उड़ानों को छोड़कर अधिकांश उड़ानें विलंबित रहीं।

    शनिवार को भी घना कोहरा छाने की आशंका

    मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गति चार से आठ किमी प्रति घंटे तक की रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

    यह भी पढ़ें- Delhi weather: दिल्ली-NCR में कोहरे और ठंड का कहर, उड़ानें प्रभावित; अब इस दिन फिर बारिश का अनुमान