विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Liquor Scam Case: अरविंद केजरीवाल को ED ने भेजा पांचवां समन, दो फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

Published: Wed, 31 Jan 2024 02:49 PM (IST)

दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में कथित घोटाले का मामला थमता नहीं दिख रहा है। इस मामले में पूर्व डिप्टी ...और पढ़ें

Liquor Scam Case: अरविंद केजरीवाल को ED ने भेजा पांचवां समन
Liquor Scam Case: अरविंद केजरीवाल को ED ने भेजा पांचवां समन

HighLights

  1. दो फरवरी को बुलाया गया
  2. इस बार भी केजरीवाल ईडी के सामने पेश होंगे, इसकी संभावना कम

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आबकारी घोटाले मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास बुधवार को पांचवां समन भेजा है। उन्हें दो फरवरी को बुलाया गया है। आबकारी घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया गया है।

इससे पहले दो नवंबर, 21 दिसंबर और तीन जनवरी और 18 जनवरी को चार समन पर ईडी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया था और समन को ‘अवैध’ और ‘राजनीति से प्रेरित’ बताया था।

Also Read-

केजरीवाल ने ईडी की कार्रवाई पर भी सवाल उठाया था, उन्होंने समन पर कानूनी "आपत्तियों" का हवाला दिया था और एजेंसी पर "न्यायाधीश, जूरी और जल्लाद" की भूमिका निभाने का आरोप लगाया था। इस बार भी केजरीवाल ईडी के सामने पेश होंगे, इसकी संभावना कम है।

पहले चार बार भेजे जा चुके हैं समन

अरविंद केजरीवाल को पिछले हफ्ते चौथी बार ईडी ने समन जारी किया था और 18 जनवरी को एजेंसी के सामने पेश होने को कहा था। बता दें कि केजरीवाल ने इससे पहले दो नवंबर और 21 दिसंबर और तीन जनवरी के तीन समन पर ईडी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया था।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: दिल्ली में सीट शेयरिंग को लेकर फॉर्मूला लॉक! जानिए AAP और कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव