विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Elections: दिल्ली में सीट शेयरिंग को लेकर फॉर्मूला लॉक! जानिए AAP और कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Published: Wed, 31 Jan 2024 02:04 PM (IST)

आगामी लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी दल एनडीए को चुनौती देने के लिए कई विपक्षी दल एक साथ आ रहे हैं। ...और पढ़ें

Lok Sabha Elections: दिल्ली में सीट शेयरिंग को लेकर फॉर्मूला लॉक!
Lok Sabha Elections: दिल्ली में सीट शेयरिंग को लेकर फॉर्मूला लॉक!

एएनआई, नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी दल एनडीए को चुनौती देने के लिए कई विपक्षी दल एक साथ आ रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली में इंडिया गठबंधन की आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच लोकसभा की सात सीटों को लेकर बात बनती दिख रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने कांग्रेस सूत्र के हवाले से बताया कि दिल्ली में सीट बंटवारे पर आप-कांग्रेस के बीच बातचीत पटरी पर है। आप और कांग्रेस दिल्ली के लिए 4-3 फॉर्मूले पर काम कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है कि यहां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Also Read-

पंजाब में अकेले लड़ेगी AAP

उल्लेखनीय है कि पंजाब में सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है, लेकिन दिल्ली में अभी तक स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं है।

Also Read-

INDI गठबंधन के लिए एक और झटका, पंजाब के बाद AAP ने हरियाणा में भी किया अकेले चुनाव लड़ने का एलान

हरियाणा में अकेले विधानसभा लड़ेगी AAP

मुख्यमंत्री भगवंत मान के पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने के एलान के बाद रविवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने की बात कही है। इससे स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि विपक्षी इंडिया गठबंधन में कांग्रेस और आप के बीच आखिर क्या चल रहा है। बता दें कि हरियाणा में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।