दरवाजा तोड़कर घर में घुसी पुलिस तो लाश की हालत देख उड़े होश... पूर्वी दिल्ली के एक बंद मकान से आ रही थी बदबू
पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक घर में बंधक बनाकर युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने सड़ी-गली हालत में शव बरामद किया जिसके हाथ-पैर बंधे थे। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मकान मालिक के अनुसार किरायेदार राजबीर सिंह फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ईस्ट दिल्ली क्राइम मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दयालपुर इलाके में घर में बंधक बनाकर एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव सड़ी गली हालत में एक घर में बरामद हुआ है।
युवक के हाथ व पैर रस्सी से बंधे हुए मिले हैं। शव की पहचान नहीं हो सकी है। किरायेदार राजबीर सिंह फरार चल रहा है। दयालपुर थाना ने हत्या का केस दर्ज किया है।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज पुलिस खंगाल रही है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर 1:42 बजे सूचना मिली थी कि न्यू चौहानपुर क्षेत्र स्थित माता वाली गली में एक मकान से दुर्गंध आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर अंदर गई।
एक शव घर में रसोई में पड़ा हुआ था। शव बुरी तरह से सड़ा हुआ दिखाई दे रहा था। पुलिस की माने तो करीब चार से पांच दिन पुराना होगा। हाथ व पैर बंधे हुए थे।
आशंका है कि युवक को बंधक बनाया हुआ था। शव के पास से ऐसा कोई कागजात नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके।
जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक मिश्रा ने बताया कि मकान मालिक से पूछताछ करने पर पता चला कि कुछ सप्ताह पहले घर राजबीर सिंह ने किराये पर लिया हुआ था।
पीओपी का सामान रखने के लिए किराये पर लिया था। पता चला कि राजबीर गायब चल रहा है। किरायेदार की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। साथ ही मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के दो सगे भाई दिन में बेचते थे फल, रात में बंद घरों में करते थे ये काम; सच्चाई जान पुलिस के उडे़ होश
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।