दिल्ली के दो सगे भाई दिन में बेचते थे फल, रात में बंद घरों में करते थे ये काम; सच्चाई जान पुलिस के उडे़ होश
पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है जो दिन में फल बेचते थे और रात में चोरी करते थे। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया है। मोहम्मद खान पर 57 और उसके भाई गुल बहार पर 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने चोरी की शिकायत मिलने पर जांच शुरू की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों बदमाश दिन में रेहड़ी पर फल बेचते थे और रात में बंद घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
पकड़े गए बदमाशों की पहचान मोहम्मद खान व इसके भाई गुल बहार के रूप में हुई है। दोनों आरोपित न्यू अशोक नगर थाने के घोषित बदमाश हैं। पुलिस ने इनके पास से चार लैपटाप, चांदी की मूर्ति व चार मोबाइल बरामद किए हैं।
मोहम्मद खान पर चोरी, झपटमारी लूट समेत कई धाराओं में 57 व इसके भाई पर 13 आपराधिक केस दर्ज हैं।पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि न्यू अशोक नगर थाने पुलिस को नौ अगस्त को चोरी की एक शिकायत मिली थी।
पीड़ित जिबन किशोर ने पुलिस को वह अपने कार्यालय गए हुए थे। चोरों ने घर का ताला तोड़कर उनके यहां से लक्ष्मी-गणेश की चांदी की मूर्ति और अन्य सामान चोरी कर लिया।
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। फुटेज के जरिये पुलिस ने एक आरोपित की पहचान गुल बहार के रूप में की। पुलिस इसके न्यू अशोक नगर से गिरफ्तार कर लिया। बाद में इसके भाई को भी गिरफ्तार कर लिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।