यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dwarka Expressway Accident: जवान बेटे की मौत से मचा कोहराम, तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में मारी थी टक्कर
पश्चिमी दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार नितिन कुमार की मौत हो गई। तेज रफ्तार ...और पढ़ें

HighLights
- द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्कूटी सवार की मौत |
- तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, चालक फरार |
- पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की |
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे पर हुए एक हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। सेक्टर 23 थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डीडीयू पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। संबंधित धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरें में हादसा कैद हो गया। फिलहाल पुलिस ट्रक ड्राइवर की पहचान कर रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित 25 वर्षीय नितिन कुमार अपने परिवार के साथ आर ब्लााक मंगोलपुरी इलाके में रहते थे। नितिन कुमार 12 सितंबर की सुबह करीब 6.40 बजे बिजवासन से नजफगढ़ जाने वाले फ्लाईओवर की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान फ्लाईओवर से करीब सौ मीटर पहले एक तेज रफ्तार ट्रक ने नितिन की स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद नितिन सड़क पर गिर गए और ट्रक चालक उनके ऊपर से ट्रक चढ़ाकर फरार हो गया। जिसके चलते नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से गुजर रहे लोगों ने घायल को सड़क पर पड़ा देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें- Delhi: रेलिंग तोड़ते हुए आरओबी से रेलवे लाइन पर गिरी कार, खौफनाक सीन देख कांप उठे लोग
वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपित की पहचान का प्रयास कर रही है।
