Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के एक होटल से मिले दो शव, इलाके में मची सनसनी; पुलिस ने शुरू की जांच

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 06:58 PM (IST)

    पश्चिमी दिल्ली के डाबड़ी थाना क्षेत्र में एक होटल के कमरे से पुलिस ने दो शव बरामद किए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वाले दोनों अफ्रीकी देश नाइजीरिया के रहने वाले थे। मामले की जांच के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

    Hero Image
    डाबड़ी थाना क्षेत्र के एक होटल से दो शव बरामद।

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। डाबड़ी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद एक कमरे के भीतर संदिग्ध परिस्थिति में दो व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मरने वाले दोनों अफ्रीकी देश नाइजीरिया के रहने वाले थे। दोनों की मौत कैसे हुई है, इसे लेकर अभी पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करेगी ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किराए के कमरे में मिला शव दोनों शव की जानकारी पुलिस को डाबड़ी उत्तम नगर रोड के पीछे चाणक्य प्लेस इलाके में मिली। यहां एक अफ्रीकी नागरिक हेनरी किराए के एक कमरे में रहता है। इस कमरे में ही दोनों का शव मिला है। जिन दो व्यक्ति का शव मिला है, उसमें एक का नाम जोसफ व दूसरे का नाम सिबिटर्न है। दोनों बुराड़ी इलाके में रहते थे और हेनरी के यहां शनिवार को ही आए थे।

    पुलिस के अनुसार इनके कमरे के पास एक शोरूम है, जिसने दोनों को बेसुध पाया। इसके बाद मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। शुरुआती छानबीन में दोनों के शव पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। कई कोण से पुलिस कर रही छानबीन आखिर दोनों की मौत कैसे हुई, यह एक बड़ा सवाल है।

    पुलिस सूत्रों का कहना है कि इनकी मौत के पीछे जिन संभावित कारणों पर पुलिस ध्यान केंद्रित कर रही है कि उसमें एक नशे का ओवरडोज व दूसरा फूड प्वाइजनिंग शामिल है। दोनों के मोबाइल को भी पुलिस खंगाल रही है। पुलिस यह भी पता करने का प्रयास कर रही है कि आखिर ये बुराड़ी से यहां किस मकसद से आए थे।