Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MCD Election के लिए UP के Deputy CM केशव प्रसाद मौर्य ने भरी हुंकार, कहा- केजरीवाल ने नगर निगमों को बनाया पंगु

    By Swadesh kumarEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Thu, 01 Dec 2022 11:15 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दिल्ली में सरकार बनाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने नगर निगम को पंगु बना दिया था। तीनों निगमों को उन्होंने फंड नहीं दिया। इसी वजह से निगम का एकीकरण किया गया।

    Hero Image
    MCD Election के लिए UP के Deputy CM केशव प्रसाद मौर्य ने भरी हुंकार।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने Delhi MCD Election के पहले अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकार बनाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने नगर निगम को पंगु बना दिया था। तीनों निगमों को उन्होंने फंड नहीं दिया था, जिसकी वजह से निगम का एकीकरण किया गया। इस एकीकरण के बाद अब केंद्र सरकार से सीधे निगम को फंड मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा विकास करना जानती है। फंड मिलने के बाद भाजपा के पार्षद अपने-अपने वार्डों में विकास की बयार बहाएंगे। बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को करावल नगर विधानसभा क्षेत्र के सादतपुर, करावल नगर वेस्ट, श्रीराम कालोनी और सभापुर वार्डों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज के कुंभ मेले का भी किया जिक्र

    उन्होंने कहा कि आप से दिल्ली संभल नहीं रही और ये गुजरात चले गए हैं। लेकिन वहां उप्र की तरह इनके सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त होने वाली है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को दुनिया का सबसे झूठा मुख्यमंत्री करार दिया। केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के कुंभ मेले का भी जिक्र किया। कहा कि 2019 में कुंभ के मेले में 24 करोड़ लोग पहुंचे। इसके बाद भी वहां कहीं गंदगी नजर नहीं आई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इससे अभिभूत हो गए थे। प्रधानमंत्री ने वहां पर सफाई कर्मचारियों को कुर्सी पर बैठाकर उनके पैर धोए थे। भाजपा सेवा के साथ सम्मान करना जानती है। जनसभाओं में विधायक मोहन सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष आनंद त्रिवेदी मौजूद रहे।

    चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तैयारी तेज 

    Delhi MCD Election 2022 के लिए फिलहाल दिल्ली की सभी मुख्य पार्टियां चुनाव प्रचार में व्यस्त है। आम आदमी पार्टी की ओर से मनीष सिसोदिया समेत कई नेता दिल्ली की सड़कों पर निकले हुए है। वहीं, भाजपा और कांग्रेस की ओर से प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है।    

    यह भी पढ़ें- Delhi MCD Election: चुनाव से पहले सामने आए कई फर्जी वोटर कार्ड, शिकायत के बाद भी मतदाता सूची से नहीं हटे नाम

    यह भी पढ़ें- Delhi MCD Election खत्म होते ही दिल्ली पुलिस में होंगे बड़े फेरबदल, अतिरिक्त आयुक्त के भी होंगे तबादले

    comedy show banner