Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दिल्ली के होटल में बेड पर बंधी मिली महिला CRPF कांस्टेबल, बाथरूम में पड़ा था कटा हाथ; मंजर देख पुलिस भी हैरान

    By Jagran NewsEdited By: Pooja Tripathi
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 06:27 PM (IST)

    हेड कांस्टेबल की परीक्षा देने के लिए उत्तर प्रदेश से दिल्ली आई महिला सीआरपीएफ कांस्टेबल के होटल रूम में हाथ काट दिए गए। वह होटल रूम के बिस्तर पर बंधी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    महिला का हाथ काटकर हुआ फरार, पुलिस को पति पर शक।

    बाहरी दिल्ली, जागरण संवाददाता। हेड कांस्टेबल की परीक्षा देने के लिए उत्तर प्रदेश से दिल्ली आई महिला सीआरपीएफ कांस्टेबल के होटल रूम में हाथ काट दिए गए। वह होटल रूम के बिस्तर पर बंधी हुई मिली।

    पुलिस उसे पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां उसका इलाज चल रहा है। कांस्टेबल की पहचान उत्तर प्रदेश के कानपुर के आशा नगर गल्ला मंडी की वंदना कुशवाहा के रूप में हुई है। वह अपने पति सतीश कुमार के साथ दिल्ली आई थी।

    घटना के बाद से पति है फरार

    प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि उसके पति ने ही उसके हाथ काटे। आदर्श नगर थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर सतीश कुमार का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि आदर्श नगर थाने के कांस्टेबल बलजिंद्र को शुक्रवार देर रात जानकारी मिली थी कि आदर्श नगर के मयूर होटल के 107 नंबर रूम में महिला के हाथ बंधे हुए हैं और उसकी हथेली कटी हुई हैं

    पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

    पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो वंदना कुशवाहा के हाथ बिस्तर पर बंधे हुए थे और उसकी कटी हुई हथेली शौचालय में पड़ी थी। पुलिस महिला को तुरंत बिस्तर से खोलकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गई, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    पति के साथ परीक्षा देने पहुंची थी महिला

    जांच के दौरान पता लगा कि वंदना कुशवाहा शुक्रवार दोपहर तीन बजे अपने पति सतीश कुमार के साथ पहुंची थी। जब महिला के कागजात की जांच की गई तो पता चला कि वह सीआरपीएफ में बतौर कांस्टेबल तैनात हैं।

    शुक्रवार को वह आदर्श नगर इलाका स्थित परीक्षा केंद्र आईओएन डिजिटल जोन पर परीक्षा में शामिल होने आई थी। महिला कांस्टेबल को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस उसके पति का पता लगाने की कोशिश कर रही है