Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update Today: दिल्ली में आज जमकर बरसेंगे मेघा, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत; यमुना का जलस्तर फिर बढ़ा

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Fri, 28 Jul 2023 05:54 AM (IST)

    Weather Update Today Rain Alert मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी ज्यादातर इलाकों में मध्यम स्तर की वर्षा होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा की गति आठ से 12 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। मौसम की मेहरबानी से दिल्ली की हवा लगातार साफ चल रही है।

    Hero Image
    Weather Update Today: दिल्ली में आज जमकर बरसेंगे मेघा, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत; यमुना का जलस्तर फिर बढ़ा

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। बृहस्पतिवार को राजधानी में बादलों की आवाजाही तो दिन भर बनी रही, लेकिन हल्की वर्षा कुछ इलाकों में ही हुई। यह बात अलग है कि उमसभरी गर्मी की चुभन कम रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। कुछ क्षेत्रों में मध्यम स्तर की बरसात भी हो सकती है। कहने के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली में सूरज तो सुबह ही निकल गया था, लेकिन दिन भर बादलों और सूरज के बीच जुकाछिपी चलती रही। कई बार घने बादल भी छाए। इस दौरान सफदरजंग, लोधी रोड, जाफऱपुर, नजफगढ़, पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बूंदाबांदी दर्ज की गई। इसके चलते तापमान में भी अधिक वृद्धि नहीं हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली का अधिकतम

    दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री नीचे है। हवा में नमी का स्तर 93 से 69 प्रतिशत तक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी बादल और वर्षा का मौसम बना रहेगा। शुक्रवार को भी ज्यादातर इलाकों में मध्यम स्तर की वर्षा होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा की गति आठ से 12 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है।

    दिल्ली की हवा चल रही साफ

    मौसम की मेहरबानी से दिल्ली की हवा लगातार साफ चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 92 रहा। इस स्तर की हवा को "संतोषजनक" श्रेणी में रखा जाता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच वायु गुणवत्ता का यही स्तर बना रहेगा।

    comedy show banner
    comedy show banner