विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update Today: दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, NCR का मौसम हुआ सुहावना; आज के लिए येलो अलर्ट जारी

By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
Published: Thu, 27 Jul 2023 05:51 AM (IST)

Delhi Weather Update Today मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार को भी कुछ इलाकों में मध्यम स्तर की बरसात ...और पढ़ें

Weather Update Today: दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, NCR का मौसम हुआ सुहावना; आज के लिए येलो अलर्ट जारी
Weather Update Today: दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, NCR का मौसम हुआ सुहावना; आज के लिए येलो अलर्ट जारी

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। राजधानी के कुछ इलाकों में बुधवार सुबह झमाझम वर्षा देखने को मिली। इससे उमस और गर्मी की चुभन भी कम हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे आ गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार को भी कुछ इलाकों में मध्यम स्तर की बरसात हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार आधी रात के बाद से ही बादल छाने लगे थे। सुबह कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। ज्यादा बरसात सुबह आठ बजे तक ही हुई। इसके बाद कुछ जगह हल्की धूप भी निकल आई। अलबत्ता, वर्षा और बादल के कारण तापमान में कमी आई। सफदरजंग में बुधवार अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम 23.8 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 100 से 80 प्रतिशत तक रहा। वर्षा 37.7 मिमी रिकार्ड की गई।

मयूर विहार में जमकर बरसे बादल

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। कई जगह बूंदाबांदी ही हुई, जबकि मयूर विहार में भारी बरसात दर्ज की गई है। मयूर विहार में सुबह साढ़े पांच से साढ़े आठ बजे के बीच 111 मिमी बरसात रिकार्ड की गई। मुंगेशपुर में भी 53.5 मिमी बरसात हुई। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि मानसून सीजन की 73 प्रतिशत वर्षा दो माह से भी कम समय में हो गई है। सीजन की सामान्य वर्षा 247.8 मिमी है जबकि अभी तक हो चुकी है 470.3 मिमी वर्षा। इसी तरह जुलाई में दो दिन 100 मिमी से अधिक वर्षा भी दर्ज की जा चुकी है।

मौसम की मेहरबानी से दिल्ली की हवा लगातार साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स महज 73 रहा। इस स्तर की हवा को ''संतोषजनक'' श्रेणी में रखा जाता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच वायु गुणवत्ता का यही स्तर बना रहेगा।