विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather Update: दिल्ली में 4.7 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान, मौसम विभाग ने की घने कोहरे की भविष्यवाणी

By AgencyEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Sun, 15 Jan 2023 01:45 PM (IST)

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ दिल्ली में एक बार फिर से पारा नीचे गिर गया। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी ...और पढ़ें

दिल्ली में एक बार फिर से पारा लुढ़क गया
दिल्ली में एक बार फिर से पारा लुढ़क गया

नई दिल्ली, आईएएनएस। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ राष्ट्रीय राजधानी में ठंडक बढ़ गई है। दिल्ली में रविवार को 4.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

रविवार को 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

पिछले दिन की तुलना में थोड़ी राहत के बाद रविवार को 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पालम एरिया में रविवार की सुबह 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। इस बीच मौसम विभाग ने 15 से 18 जनवरी के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में घने से बहुत घने कोहरे और शीत लहर की स्थिति की भविष्यवाणी की है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 7-10 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में 3-7 डिग्री सेल्सियस का तापमान रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के चूरू में न्यूनतम न्यूनतम तापमान -0.7 डिग्री सेल्सियस में देखा गया। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा,दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अगले  5 दिनों के दौरान घने कोहरे की चेतावनी दी है। अगले 5 दिनों के दौरान बिहार में रात और सुबह के समय घने कोहरे की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Delhi News: तुगलकाबाद में अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर, बोर्ड परीक्षार्थियों की चिंता बढ़ी

इन राज्यों में घने कोहरे की भविष्यवाणी

वहीं अगले 4 दिनों के दौरान जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर मध्य प्रदेश, असम और मेघालय और अगले 2 दिनों के दौरान त्रिपुरा में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। अगले पांच दिनों के दौरान पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Delhi-NCR Cold Wave: दिल्ली-NCR में ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, अभी और गिरेगा तापमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।