विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi-NCR Cold Wave: दिल्ली-NCR में ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, अभी और गिरेगा तापमान

By sanjeev GuptaEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Sun, 15 Jan 2023 07:58 AM (IST)

Delhi-NCR Weather Update दिल्ली में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी। साथ ही गंभीर स्तर की शीत ...और पढ़ें

Delhi-NCR Cold Wave: दिल्ली-NCR में ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, अभी और गिरेगा तापमान
Delhi-NCR Cold Wave: दिल्ली-NCR में ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, अभी और गिरेगा तापमान

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi-NCR Weather Update: बर्फबारी भले जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर हुई हो, लेकिन कांपेगा अब लगभग सारा उत्तर भारत। इस बर्फीले तूफान का असर कई राज्यों पर पड़ चुका है जबकि अन्यों पर रविवार से दिखाई देने लगेगा। सभी जगह तापमान जहां तेजी से गिरेंगे, वहीं हाड़ कंपकंपाने वाली शीत लहर भी चलेगी। कड़ाके की ठंड का सितम 19 जनवरी तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक दो तीन दिनों के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हुई है। उत्तर पश्चिमी दिशा से चल रही हवा के साथ इस बर्फबारी की ठंडक उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों तक पहुंचनी शुरू हो गई है। गुजरात और राजस्थान में तापमान छह डिग्री तक गिर गए हैं। राजस्थान के चुरू में जहां न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है वहीं पिलानी और सीकर में भी यही स्थिति बनने जा रही है।

हरियाणा में शून्य डिग्री तक जा सकता है न्यूनतम तापमान

रविवार से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तरी महाराष्ट्र में तापमान में भी गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। यहां पर तीन से पांच डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। हरियाणा के नारनौल, फतेहाबाद एवं हिसार में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री तक जा सकता है। दिल्ली में तापमान वापस दो से तीन डिग्री पर आ जाएगा। कुछ इलाकों में यह एक से दो डिग्री के बीच रह सकता है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तापमान तेजी से गिर रहे हैं।

19 जनवरी के बाद मिलेगी राहत

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने बताया कि पहाड़ों पर यह बर्फबारी मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई है। हालांकि अब यह हटने लगा है, लेकिन इसका असर अगले चार-पांच दिन तक उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में देखने को मिलेगा। 19 से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा तो तीन दिन के लिए ठिठुरन भरी ठंड से दोबारा राहत मिलेगी और तापमान फिर से बढ़ने शुरू हो जाएंगे।

23, 24, 25 को बन रही अच्छी बरसात की संभावना

स्काईमेट वेदर के मुताबिक माडल बता रहे हैं कि 23, 24, 25 जनवरी को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में सीजन की अच्छी बरसात होने के आसार हैं। खासकर 24 और 25 को इन सभी जगह मध्यम श्रेणी की यानी अच्छी खासी बरसात हो सकती है। इसे बरसात से एक बार फिर ठिठुरन भरी ठंड का झटका लगेगा एवं दिन के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।