Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Pollution: हल्की बारिश के बाद दिल्लीवासियों को ठंड से मिली राहत, लेकिन प्रदूषण से हाल बेहाल; जानें AQI

    By AgencyEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Fri, 13 Jan 2023 10:07 AM (IST)

    दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश के साथ दिल्लीवासियों को शुक्रवार की सुबह ठंड से कुछ राहत मिली। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    Hero Image
    कोहरे के कारण कई ट्रेनें रद्द होने लगी हैं।

    नई दिल्ली, एएनआई। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। इस बारिश के बाद दिल्लीवासियों को ठंड से राहत मिली। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 341 रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानें दिल्ली में प्रदूषण का हाल

    वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में एक्यूआई 380 दर्ज किया गया। पूसा में एक्यूआई 328 दर्ज किया गया। आईआईटी दिल्ली के आसपास के क्षेत्र में एक्यूआई 325 था। मथुरा रोड पर एक्यूआई 340 दर्ज किया गया। लोधी रोड क्षेत्र में एक्यूआई 326 दर्ज किया गया है।

    चलेगी शीत लहर, छाया रहेगा घना कोहरा

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में शीत लहर की स्थिति फिर से बढ़ सकती है और 15-16 जनवरी के आसपास अधिकतम हो सकती है।

    14 जनवरी को मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा रहने का अनुमान व्यक्त किया है। जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर भी घना कोहरा छाया रहेगा।

    कोहरे के कारण टेनें हुई लेट

    कोहरे के कारण कई ट्रेनें रद्द होने लगी हैं। सबसे पहले भुवनेश्वर राजधानी के रद्द होने की घोषणा हुई। इसके बाद नई दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस और कुरुक्षेत्र से खजुराहो के बीच चलने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस को रद्द करने की घोषणा की गई। वहीं, घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट भी हुई। गुरुवार को दिल्ली आने वाली 54 ट्रेनें एक घंटे से 14 घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचीं।

    यह भी पढ़ें- Air Pollution: दिल्ली में कल से नहीं चलेंगे BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाहन, शुक्रवार तक सरकार ने लगाया बैन

    यह भी पढ़ें- Delhi Air Pollution: दिल्ली में लगातार दूसरे दिन मध्यम श्रेणी में रही हवा की गुणवत्ता, लोगों ने ली चैन की सांस

    comedy show banner
    comedy show banner