विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Air Pollution: दिल्ली में लगातार दूसरे दिन मध्यम श्रेणी में रही हवा की गुणवत्ता, लोगों ने ली चैन की सांस

By Ranbijay Kumar SinghEdited By: Abhi Malviya
Published: Wed, 14 Dec 2022 10:36 PM (IST)

Delhi NCR में प्रदूषण के स्तर में कमी दर्ज हुई है। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन हवा की गुणवत्ता मध्यम ...और पढ़ें

न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस रहा अधिक\B
न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस रहा अधिक\B

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में पिछले दिन के मुकाबले आंशिक कमी आई है। इस वजह से दिल्ली में लगातार दूसरे दिन हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। एनसीआर के शहरों में भी हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है। इससे लोगों को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है। सफर इंडिया के अनुसार अगले तीन दिनों तक यह राहत बरकरार रहेगी।

AQI 163  हुआ दर्ज

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 163 है, जो मध्यम श्रेणी में है। इसके एक दिन पहले एयर इंडेक्स 177 था। फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 157, गाजियाबाद का 133, ग्रेटर नोएडा का 157, गुरुग्राम का 155 व नोएडा का एयर इंडेक्स 125 दर्ज किया गया। सफर इंडिया के अनुसार मध्यम गति की हवा चलने के अगले तीन दिन तक दिल्ली में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में या खराब श्रेणी में निचले स्तर पर रहेगा।

न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस रहा अधिक\B

राजधानी में बुधवार को आकाश साफ रहा। पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से सुबह में ठंड भी कम रही। दिन में उत्तर पश्चिम की तरफ से मध्यम स्तर की हवा चलने से अधिकतम तापमान थोड़ा कम हुआ। फिर भी मौसम खुशनुमा ही रहा। अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को आकाश साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सबसे कम मुंगेशपुर में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: 8 वर्षों में इस बार अक्टूबर-नवंबर में सबसे कम प्रदूषित रही दिल्ली, CSE की रिपोर्ट में दावा

अधिकतम तापमान सबसे अधिक पीतमपुरा में 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहां न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें- प्रदूषण से परेशान दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर, 2 महीने बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंची हवा की गुणवत्ता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।