Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Traffic Jam: प्रगति मैदान में मेले की वजह से सेंटर दिल्ली में थमे वाहनों के पहिए, घंटों रेंगते रहे वाहन

    By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Fri, 03 Feb 2023 05:24 PM (IST)

    दिल्ली के प्रगति मैदान में लगे मेले के कारण मध्य दिल्ली की कई सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला है। अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक प्रदर्शनी 2023 के कारण गुरुवार को मध्य दिल्ली में वाहन घंटों तक रेंगते रहे।

    Hero Image
    जाम में फंसे यात्रियों ने सोशल मीडिया के जरिए दूसरों को सतर्क किया।

    नई दिल्ली, पीटीआई। दिल्ली के प्रगति मैदान में लगे मेले के कारण मध्य दिल्ली और उसके आसपास कई सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक प्रदर्शनी 2023 के कारण गुरुवार को मध्य दिल्ली में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, मध्य दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में दो यातायात पुलिस निरीक्षक और 40 यातायात कर्मी तैनात किए गए हैं। इस बीच कई यात्रियों ने अपनी परेशानी साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा भी लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोशल मीडिया के जरिए किया दूसरों को सतर्क

    जाम में फंसे यात्रियों ने सोशल मीडिया के जरिए दूसरों को सतर्क किया। बता दें कि प्रगति मैदान का रास्ता मेले के कारण पूरी तरह से बंद कर दिया गया था और कुछ लोगों ने सड़क किनारे अपने वाहन खड़े कर दिए थे। इस जाम में फंसे एक यात्री ने कहा, ''मुझे अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए आधे घंटे से अधिक समय लगा।''

    यह भी पढ़ें- Noida में ट्रैफिक जाम से निपटने की तैयारी, DCP ने कहा- चौराहे पर 100 मीटर के दायरे में नहीं खड़े होने पाए वाहन

    यह भी पढ़ें- Delhi Traffic Jam: राजघाट की ओर VIP मूवमेंट की वजह से सेंटर दिल्ली में लगा भीषण जाम