Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली का अब हर कोना होगा चकाचक, सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू किया ये अभियान

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 07:30 PM (IST)

    दिल्ली सरकार अगस्त में स्वच्छता अभियान शुरू करेगी। इसमें आरडब्ल्यूए व्यापारी धार्मिक संगठन और छात्र भाग लेंगे। लोग अभियान से जुड़ी तस्वीरें पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। पहले भी ऐसे अभियान हुए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की और अधिक कूड़ा निस्तारित करने कबाड़ हटाने और विशेष क्षेत्रों पर ध्यान देने की बात कही। मंत्री विधायक सांसद और पार्षद भी शामिल होंगे और शनिवार-रविवार को विशेष कार्यक्रम होंगे।

    Hero Image
    दिल्ली में सफाई व्यवस्था सुधारने को चलेगा स्वच्छता अभियानः मुख्यमंत्री

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने अगस्त में स्वच्छता अभियान चलाने की घोषणा की है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए आरडब्ल्यूए, व्यापारिक, धार्मिक, सामाजिक व अन्य संगठनों, स्कूली-कॉलेज के छात्रों को शामिल किया जाएगा।

    एक पोर्टल भी शुरू किया जाएगा, जिसमें लोग अभियान से संबंधित फोटो अपलोड कर सकेंगे। इससे पहले नवरात्र के समय और मई में भी सरकार ने अभियान चलाया था।

    अभियान की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहरी विकास व शिक्षा मंत्री आशीष सूद, मुख्य सचिव धमेंद्र के साथ ही शहरी विकास विभाग, पीडब्ल्यूडी, दिल्ली नगर निगम, एनडीएमसी, दिल्ली मेट्रो रेल निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान सामान्य दिनों से अधिक कूड़े का निस्तारण होगा। इसकी नियमित रिपोर्ट ली जाएगी। स्कूलों, सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों के गोदाम में वर्षों से पड़े कबाड़ का निपटान किया जाएगा।

    सब्जी व फल मंडियों, औद्योगिक क्षेत्रों, बस अड्डों, बस डिपो, झुग्गी बस्तियों, अनधिकृत कालोनियों पर में विशेष तौर पर अभियान चलेगा। इसमें दिल्ली सरकार के सभी मंत्री, विधायक, दिल्ली के सांसद, निगम पार्षद भी शामिल होंगे। शनिवार व रविवार को विशेष कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

    लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने का निर्देश दिया। अभियान की रूपरेखा तैयार करने के लिए 29 जुलाई को एमसीडी में बैठक होगी जिसमें दिल्ली सरकार के मंत्री, सांसद, पार्षद के अलावा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। आशीष सूद ने कहा कि छात्र इस अभियान में शामिल होकर लोगों को जागरूक करेंगे।

    यह भी पढ़ें- सभी चुनाव एक साथ होंगे तो राजनीति कम और देश में विकास ज्यादा होगा: CM रेखा गुप्ता